दिल्ली में घर बैठे मंगवा सकते हैं शराब, सरकार ने बनाया मोबाइल ऐप

सोमवार, 1 जून से दिल्ली में अब शराब की ऑनलाइन डिलिवरी (Liquor Delivery in Delhi) शुरू हो गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जून 2021 11:52 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में L-13 लाइसेंस धारकों को घरों में शराब की डिलिवरी करने की मंजूरी
  • सरकार ने होम डिलिवरी के लिए बनाया खास ऐप और वेब पोर्टल
  • पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने होम डिलिवरी पर विचार करने का दिया था आदेश

दिल्ली सरकार द्वारा एक खास ऐप और ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा

दिल्ली में लॉकडाउन लगे एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और इस दौरान राजधानी में सभी शराब के ठेके बंद हैं। हालांकि इस खबर से शायद कुछ लोगों को राहत की सांस मिले, क्योंकि दिल्ली सरकार ने राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने एक मोबाइल ऐप और ऑनलाइन वेब पोर्टल बनाया है, जिसके जरिए लोग अपने घर पर ही लिकर की होम डिलीवरी (Liquor Home Delivery) करवा सकेंगे। इसी तरह का कदम हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी उठाया था और अपने राज्य में शराब की होम डिलीवरी शुरू की थी। शराब की ऑनलाइन डिलिवरी शुरू करने का कारण दुकानों पर लगने वाली भीड़ को खत्म करना बताया गया है।

ANI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार, 1 जून से दिल्ली में अब शराब की ऑनलाइन डिलिवरी (Liquor Delivery in Delhi) शुरू हो गई है। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम 2021 के अनुसार, L-13 लाइसेंस धारक दिल्ली में लोगों के घरों तक शराब पहुंचा सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ शर्ते हैं, जिनमें से पहली यह कि ये लाइसेंस धारक केवल सरकार द्वारा बनाए मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए मिले ऑर्डर को ही घरों तक डिलीवर करेंगे। दूसरा यह कि किसी भी छात्रावास, कार्यालय और संस्थान पर किसी प्रकार की डिलीवरी नहीं होगी।
Advertisement
 

बता दें कि 2020 में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने राज्यों को शराब की होम डिलीवरी करने पर विचार करने को कहा था, जिसका कारण शराब की दुकानों पर लगने वाली भीड़ से निजाद पाना बताया गया। दरअसल कई राज्यों में कोरोना के दौरान शराब की दुकानें खुली रही और नियमों की अनदेखी की कई तस्वीरें भी सामने आई। यही कारण था कि दूसरी लहर आते ही दिल्ली सरकार ने राज्य में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया और एक महीने से ज्यादा समय से दुकानें बंद हैं।

निश्चित तौर पर यह फैसला दिल्ली के कई लोगों के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। बताते चलें कि दिल्ली के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा शराब से आता है। यह फैसला जनता के साथ-साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इससे पहले लाइसेंस धारकों को ई-मेल या फैक्स मिलने पर ही होम डिलीवरी करने की इजाजत थी। हालांकि अब नए फैसले का मतलब यह नहीं है कि सभी शराब की दुकानों को तुरंत होम डिलीवरी करने की इजाजत मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.