OnePlus जल्द करेगी क्रिप्टोबाजार में एंट्री!

MySmartPrice की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सर्वे 'वनप्लस ब्लॉकचेन रिसर्च' के नाम से कराया जा रहा है। यह इशारा करता है कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई न कोई प्रोडक्ट बनाने पर अवश्य विचार कर रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जून 2021 11:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus क्रिप्टोकरेंसी के उभरते बाजार में हो सकता है अगला बड़ा नाम
  • Galaxy S10 स्मार्टफोन लॉन्च के समय से सैमसंग भी कर रही बिटकॉइन को सपोर्ट
  • सर्वे में उत्तरदाताओं से क्रिप्टोबाजार के अनुभव पूछ रही है कंपनी

Samsung भी 2019 से ही अपने स्मार्टफोन में बिटकॉइन को सपोर्ट करती आ रही है।

OnePlus क्रिप्टोकरेंसी के उभरते बाजार में अगला बड़ा नाम हो सकता है। फिलहाल इस डिजिटल करेंसी बाजार में सबसे बड़ा नाम बिटकॉइन का है। अब खबर आ रही है कि चाइनीज़ कंपनी वनप्लस ब्लॉकचेन रिसर्च पर एक सर्वे करवा रही है। यह सर्वे क्रिप्टोकरेंसी पर यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए है। इस सर्वे में कंपनी यूजर्स से पूछ रही है कि क्या उन्होंने कभी कॉइनबेस, जैमिनी, रॉबिनहुड और बाइनेंस जैसे ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म का प्रयोग किया है? कंपनी द्वारा यह सर्वे किया जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि कंपनी शायद क्रिप्टोकरेंसी प्लैटफॉर्म या वॉलेट स्पेस में एंट्री करने का मन बना रही है। बिटकॉइन, इथेरियम और डॉजकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी आजकल काफी पॉपुलर हो गई हैं। इसका श्रेय जाता है ट्रेडिंग एप्स को जिनको जरिये युवा स्मार्टफोन यूजर आसानी से इन डिजिटल करेंसी के साथ ट्रेड करना सीख पा रहे हैं। शायद यही वजह है कि वनप्लस भी अपने यूजर्स के लिए कोई ऐसा ही सॉल्यूशन खोज रही है। अगर वह निवेश या ट्रेडिंग न भी करने का विचार कर रही हो मगर कम से कम इसके वॉलेट बनाकर इन क्रिप्टोकरेंसी को स्टोर कर सके। 

MySmartPrice की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सर्वे 'वनप्लस ब्लॉकचेन रिसर्च' के नाम से कराया जा रहा है। यह इशारा करता है कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई न कोई प्रोडक्ट बनाने पर अवश्य विचार कर रही है। यद्दपि इस सर्वे का मकसद फिलहाल ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को समझना ही ज्यादा लग रहा है। मगर इस सर्वे में कुछ प्रश्न ऐसे भी रखे गए हैं जिनसे यह पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कोई नया प्लैटफॉर्म बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि डिजिटल एसेट जैसे कि बिटकॉइन आदि को स्टोर करके रख सके। 
Advertisement

इस सर्वे में यूजर्स से पूछा जा रहा है कि क्या उन्होंने कभी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है और यदि किया है तो उन्होंने किस प्लैटफॉर्म का प्रयोग किया? इसमें कुछ प्रश्न ऐसे भी हैं जिनमें पूछा गया है कि निवेश करते समय या होल्ड करते समय यूजर्स को किस किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कंपनी ने उत्तरदाताओं से यह भी सवाल किया है कि उन्होंने कभी सॉफ्टवेयर हॉट वॉलेट जैसे Coinbase Wallet या MetaMask जैसे वॉलेट का प्रयोग किया है अथवा नहीं। 
Gadgets 360 ने इस मामले में कंपनी से संपर्क किया है और कंपनी को टिप्पणी करने के लिए कहा है। जैसे ही कंपनी की ओर से कोई अपडेट मिलती है उसे इस खबर के साथ ही अपडेट कर दिया जाएगा। 
Advertisement
क्रिप्टोकरेंसी एक बहुत ही अस्थिर निवेश रहा है। आपको पता होगा कि आप भारत में बिटकॉइन की कीमत के बारे में पढ़ रहे हैं या उस पर नज़र रख रहे हैं। मगर फिर भी टेक कंपनियां इस बाजार में कदम रखने की योजना बना रही हैं। 

OnePlus की प्रतिद्वंदी और एक प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung भी बिटकॉइन को सपोर्ट करती आ रही है। फरवरी 2019 में कंपनी ने Galaxy S10 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं से कंपनी ने बिटकॉइन और अन्य लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को अपने स्मार्टफोन में सपोर्ट करना शुरू किया था। यह साउथ कोरियन कंपनी अपने ब्लॉकचेन वॉलेट को पॉपुलर कॉइन को सपोर्ट करने के लिए ऑफर करती है। अभी हाल ही में कंपनी ने थर्ड पार्टी हार्डवेयर वॉलेट के लिए अपने वॉलेट को अपडेट भी किया है। 
Advertisement
कुछ दिनों पहले Apple ने भी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में रुचि दिखाई थी। Cupertino आधारित इस कंपनी ने बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर की एक पोस्ट के लिए आवदेन मांगे थे जिसको क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री का अनुभव हो। शायद कंपनी एप्पल डिवाइसेज के माध्यम से बिटकॉइन के ट्रांजेक्शन शुरू कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Samsung Wallet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.