अब विदेशी भी कर पाएंगे UPI का उपयोग, NPCI ने AI समिट के लिए यूपीआई वन वर्ल्ड किया लॉन्च

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 5 दिवसीय शिखर सम्मेलन India AI Impact Summit 2026 में 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के लिए खासतौर पर यूपीआई-बेस्ड पेमेंट सर्विस UPI One World लॉन्च की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 10:16 IST
ख़ास बातें
  • UPI One World उपयोग करने के लिए CheqUPI ऐप डाउनलोड करना है।
  • CheqUPI ऐप में पासपोर्ट और वीजा जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • UPI की इस सर्विस से इंटरनेशनल यात्रियों को कैश के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

डिजिटल पेमेंट सर्विस ने भुगतान को आसान बना दिया है।

Photo Credit: Pexels

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 5 दिवसीय शिखर सम्मेलन India AI Impact Summit 2026 में 40 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के लिए खासतौर पर यूपीआई-बेस्ड पेमेंट सर्विस UPI One World लॉन्च की है। यह सर्विस वर्तमान में पायलट फेज में है। इस सर्विस को नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एआई समिट में भारतीय बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर की जरूरत के बिना किसी व्यक्ति और व्यापारी के बीच ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इस एआई समिट में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सिलिकॉन वैली की जानी-मानी हस्तियां भी इसमें शामिल हो रही हैं। 

NPCI में ग्रोथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोहिनी राजोला ने कहा कि "यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 'यूपीआई वन वर्ल्ड' सर्विस विदेशी प्रतिनिधियों को भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की जानकारी प्रदान करती है। इस पहल से इस बात की झलक मिलती है कि कैसे क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम ज्यादा बेहतर तरीके से कनेक्टेड ग्लोबल डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा दे सकता है।"

यह वॉलेट नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एआई समिट पर मौजूद NPCI पवेलियन में ऑथोराइज्ड इश्यूर्स के जरिए उपलब्ध है। इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ट्रैवलर वॉलेट में पैसा जमा कर सकते हैं और स्टैंडर्ड यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके ट्रांजेक्शन पूरा कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिए हर ट्रांजेक्शन पर अधिकतम 25 हजार रुपये लोड किए जा सकते हैं और प्रति माह की लिमिट 50 हजार रुपये है। यात्रा के आखिर में बाकी पैसों को विदेशी करेंसी एक्सचेंज नियमों के अनुसार उसी पेमेंट सोर्स में वापस कर दिया जाएगा।

यूपीआई की इस नई सर्विस के जरिए इंटरनेशनल यात्रियों को कैश रखने या मुश्किल करेंसी एक्सचेंज के झंझट में फसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। NPCI ने जनवरी 2026 में 21.70 बिलियन ट्रांजेक्शन किए हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस इंटीग्रेशन के जरिए NPCI ग्लोबल पॉलिसी निर्माताओं और टेक दिग्गजों को भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से रूबरू करवाना चाहती है।

UPI One World कैसे करें उपयोग

Advertisement
  • UPI One World  को उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या iOS के आधिकारिक ऐप स्टोर से Transcorp का CheqUPI ऐप डाउनलोड करना है।
  • CheqUPI ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने पासपोर्ट और वीजा की जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर एक सेल्फी अपलोड करनी होगी और यूपीआई पिन बनाकर पहचान का सत्यापन पूरी करना होगा।
  • जब सिस्टम आपके आवेदन को स्वीकृत करेगा तो फिर आपको एक यूनिक UPI ID मिलेगी।
  • फिर आप अपने इंटरनेशल डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके अपने वॉलेट में पैसा लोड कर पाएंगे।
  • सबसे आखिर में अपने फोन के जरिए क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर पाएंगे।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI One World, UPI, India AI Impact Summit 2026, NPCI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.