अब राजस्‍थान की भीलवाड़ा सिटी में सस्‍पेंड की गईं इंटरनेट सेवाएं, जानें वजह

एक शख्‍स को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को सिर में चोट लगी है और उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मई 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • घटना बुधवार रात सांगानेर इलाके की है
  • कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दो व्यक्तियों पर हमला किया गया
  • इसके बाद इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड करना पड़ा

जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहा है।

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में इंटरनेट सर्विसेज को 24 घंटे के लिए सस्‍पेंड कर दिया गया है। घटना बुधवार रात सांगानेर इलाके की है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दो व्यक्तियों पर हमला करने और उनकी बाइक में आग लगाने के बाद यह कदम उठाया गया है। भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि सांगानेर इलाके में बीती रात एक घटना की सूचना मिली। उन्‍होंने बताया कि खाना खा रहे दो लोगों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उनकी बाइक में भी आग लगा दी। मामले की जांच की जा रही है। 

सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक शख्‍स को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को सिर में चोट लगी है और उसकी हालत स्थिर है। जिला प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहा है। भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच चल रही है। 
Advertisement

बीते दिनों जोधपुर में भी दो समुदायों के बीच हुई पत्‍थरबाजी के बाद वहां इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड किया गया था। जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यह वाकया ईद से ठीक पहले हुआ था और अब राज्‍य के एक और जिले में इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड करना पड़ा है। 

जोधपुर में हुई घटना को राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया था। उन्‍होंने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि इलाके में कानून और शांति व्‍यवस्‍था कायम की जाए। सीएम ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। जोधपुर से ताल्‍लुक रखने वाले कई और नामचीन लोगों ने भी लोगों से शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने को कहा था।  
Advertisement

पिछले महीने के आखिर में पंजाब के पटियाला जिले में भी इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड किया गया था। खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों के घायल होने के बाद सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को सस्‍पेंड कर दिया था। हालांकि वॉयस कॉल की इजाजत दी गई थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rajasthan, Bhilwara, Internet suspend, Jodhpur, patiyala punjab

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.