Nissan को घाटा! कार मेकर कंपनी निकालेगी 9 हजार कर्मचारी

कंपनी का कहना है कि इस वक्त उसकी स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • ग्लोबल लेवल पर यह छंटनी होगी।
  • कंपनी का कहना है कि इस वक्त उसकी स्थिति गंभीर है।
  • सेल्स और फैक्ट्री में लगने वाली ऊंची लागत का सामना करना पड़ रहा है।

Nissan अपने वर्कफोर्स में से 9000 कमर्चारियों की छंटनी करने जा रही है।

जापान की कार मेकिंग कंपनी Nissan ने अपने वर्कफोर्स में भारी-भरकम कटौती की घोषणा की है। कंपनी हजारों की संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। कंपनी को हो रहे घाटे के चलते यह फैसला लिया गया है। यह छंटनी ग्लोबल वर्कफोर्स में से की जाएगी। कंपनी ग्लोबल प्रोडक्शन कैपिसिटी में 20 प्रतिशत की कटौती करने की बात कह रही है। आइए जानते हैं किन विभागों में से कर्मचारियों की छंटनी के संकेत मिले हैं। 

Nissan अपने वर्कफोर्स में से 9000 कमर्चारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वो ग्लोबल लेवल पर यह छंटनी करेगी। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में कार बनाने वाली कंपनियों को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मुख्य मार्केट्स में डिमांड की पूर्ति कर पाने में कंपनियां पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा, चीनी कंपनियों से विश्व भर की कार मेकर्स कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने में चीनी कंपनियां लगातार अन्य ग्लोबल कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

Nissan के पास 1 लाख 30 हजार कर्मचारियों का वर्कफोर्स है। लगभग 10 हजार लोगों की छंटनी से इस वर्कफोर्स की मजबूती पर भी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि UK फैक्ट्री इस छंटनी से अछूती रहने की बात कही गई है। पिछली तिमाही में कंपनी को बड़ा घाटा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार निस्सान को 9 बिलियन येन का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी को 191 बिलियन येन का प्रॉफिट हुआ था। 

कंपनी का कहना है कि इस वक्त उसकी स्थिति गंभीर है। उसे सेल्स और फैक्ट्री में लगने वाली ऊंची लागत का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से अमेरिका में डीलर्स के पास बहुत सी ऐसी कारें हैं जो कंपनी को भारी छूट देने के लिए मजबूर कर सकती हैं। निसान ने कहा कि वह उस पॉइंट पर पहुंचना चाहती है जहां वह प्रति वर्ष 3.5 मिलियन कारें बेचने पाए तो फायदे में आ जाएगी। लेकिन मार्च तक कंपनी की 3.4 मिलियन कारों की ही बिक्री हुई।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NISSAN, Nissan job cut, Nissan job cuts, Nissan lay offs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.