Nissan में 9 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बाद धड़ाम से गिरे शेयर!

Nissan Motor के छंटनी करते ही शयरों में एकदम से 6 प्रतिशत की गिरावट आ गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2024 09:02 IST
ख़ास बातें
  • BYD जैसे प्लेयर्स कंपनी को ग्लोबल लेवल पर टक्कर दे रहे हैं।
  • सेल्स में घाटा और फैक्ट्री में हो रही ऊंची लागत के कारण नुकसान।
  • 2018 के बाद से कंपनी नुकसान में है।

Nissan Motor के छंटनी करते ही शयरों में एकदम से 6 प्रतिशत की गिरावट आ गई।

Nissan Motor के छंटनी करते ही शयरों में एकदम से गिरावट दर्ज की है। छंटनी की घोषणा के एक दिन बाद ही कंपनी के शेयरों में 6 प्रतिशत की गिरावट आ गई। जापान की ऑटोमेकर ने हाल ही में 9 हजार कर्माचिरियों की छंटनी की घोषणा की थी। साथ ही कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को भी घटाने का ऐलान किया था। कंपनी ने सेल्स में चल रहे घाटे और फैक्ट्री में हो रही ऊंची लागत के चलते यह कदम उठाने की बात कही जिसके बाद इसके शेयरों में गिरावट आ गई। 

जापान की ऑटोमेकर कंपनी Nissan को छंटनी की घोषणा के बाद शेयरों में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल लेवल पर कंपनी ने छंटनी की घोषणा की थी। वर्कफोर्स में से 9 हजार लोगों को निकाले जाने की बात कंपनी ने कही थी जिसके बाद इसके शेयरों में 6 प्रतिशत की गिरावट आ गई। CNN की रिपोर्ट के अनुसार चीन और अमेरिका में इसे सेल्स में भारी घाटा झेलना पड़ रहा है। निस्सान के अलावा कई अन्य ग्लोबल ऑटोमेकर घाटे का सामना कर रहे हैं। 

खासकर चीन में कंपनियों को यह घाटा हो रहा है क्योंकि यहां पर BYD और अन्य घरेलू कंपनियों इन ग्लोबल प्लेयर्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वजह है कि बीवाईडी और अन्य चीनी कंपनियों अफॉर्डेबल प्राइस में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा ये कंपनियां गैसोलीन-इलेक्ट्रिक हाईब्रिड व्हीकल भी बना रही हैं जिनमें एडवांस्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी देखने को मिल रहा है। इसी तरह अमेरिका में भी हाईब्रिड व्हीकलों की काफी डिमांड है। लेकिन निस्सान उसके हिसाब से हाईब्रिड व्हीकल्स की मेन्युफैक्चरिंग नहीं कर पा रही है।

कंपनी के सीइओ Makoto Uchida के अनुसार, कंपनी को यह अनुमान नहीं था कि हाईब्रिड व्हीकल अमेरिका में कम समय में इतने पॉपुलर हो जाएंगे। साथ ही कोर मॉडल्स के संशोधित वर्जन की मांग उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं मिली। कंपनी फिर से अपने बिजनेस को एक धक्का देने की कोशिश कर रही है। 2018 में पूर्व अध्यक्ष कार्लोस घोस्न को हटाने और Renault के साथ अपनी साझेदारी को कम करने के बाद कंपनी अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.