New Year Eve : 1.47 लाख पैकेट चिप्‍स, 68 हजार सोडा बोतलें ऑर्डर! Zomato, Swiggy पर लोगों ने उड़ाई न्‍यू ईयर की दावत

New Year Eve : जोमैटो ने तो 31 दिसंबर को एक दिन में सबसे ज्‍यादा ऑर्डर डिलिवर किए, जिसके बदले उसके डिलिवरी पार्टनर्स को 97 लाख रुपये की टिप मिली।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • न्‍यू ईयर ईव पर खूब हुए ऑर्डर
  • जोमैटो, स्विगी को मिला जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स
  • हर सेकंड बड़ी संख्‍या में ऑर्डर दिए गए

स्विगी के प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टामार्ट के जरिए लोगों ने 2 लाख किलो प्‍याज और इतना ही आलू ऑर्डर कर डाला।

Photo Credit: Swiggy

New Year Eve : 31 दिसंबर यानी 2023 के आखिरी दिन लोगों ने खूब जश्‍न मनाया। फूड-ग्रॉसरी डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म, जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) पर दिए गए ऑर्डर्स से यह पता चला है। कंपनियों ने आंकड़े शेयर करते हुए दावा किया है कि न्‍यू ईयर ईव कई मायनों में यादगार रही। जोमैटो ने तो 31 दिसंबर को एक दिन में सबसे ज्‍यादा ऑर्डर डिलिवर किए, जिसके बदले उसके डिलिवरी पार्टनर्स को 97 लाख रुपये की टिप मिली। 

जोमैटो का कहना है कि उसने साल 2015 से 2020 के बीच न्‍यू ईयर ईव पर जितने ऑर्डर डिलिवर किए थे, उतनी कुल डिलिवरी 2023 की न्‍यू ईयर ईव पर दी, जोकि एक रिकॉर्ड है। सबसे ज्‍यादा ऑर्डर महाराष्‍ट्र में दिए गए। आंकड़ों में बताया गया है कि कोलकाता में सिंगल ऑर्डर पर 125 आइटमों की डिलिवरी की गई। 
 

लोगों ने चिप्स के 1.47 लाख पैकेट जोमैटो से मंगवाए और सोडा की 68,231 बोतलें ऑर्डर कर डालीं। यही नहीं,  2,412 पैकेट बर्फ के टुकड़े और 356 लाइटर का ऑर्डर भी दिया गया। यानी न्‍यू ईयर की शाम खूब जाम छलके होंगे। कुछ इसी तरह का रेस्‍पॉन्‍स स्विगी को भी मिला। 
Advertisement

स्विगी के प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टामार्ट के जरिए लोगों ने 2 लाख किलो प्‍याज और इतना ही आलू ऑर्डर कर डाला। टॉनिक वॉटर, कॉकटेल मिक्‍सर की भी खूब डिमांड रही। स्विगी का दावा है कि इस साल नंबर 4 गुना ज्‍यादा रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार, OYO रूम्स की डिमांड भी 31 दिसंबर के मौके पर खूब रही। बुकिंग 37 फीसदी बढ़कर 6.2 लाख पर पहुंच गई। 30 और 31 दिसंबर को 2.3 लाख बुकिंग रिकॉर्ड की गई। 
 
जोमैटो पर रात 8:06 बजे 8422 ऑर्डर मंगवाए गए यानी हर सेकंड 140 ऑर्डर किए गए। बिरयानी भी खूब ऑर्डर की गई। पूरे देश की इनकी बुकिंग हुई, जो रात 9 बजे सबसे ज्‍यादा थी। बाकी डिशेज के लिए भी ऐसा ही रेस्‍पॉन्‍स देखा गया। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: New year eve 2023, New Year 2024, Swiggy, Zomato, Oyo Rooms
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.