इन 20 पासवर्ड का कभी न करें इस्तेमाल वर्ना हैकर्स लूट लेंगे आपकी सारी जानकारी!

NordPass ने भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे कमजोर पासवर्ड की लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी इंसान की जरूरत बनती जा रही है।
  • साइबर अटैक भी बढ़ते जा रहे हैं।
  • आसान पासवर्ड से जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है।

कमजोर पासवर्ड हैकर्स आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी इंसान की जरूरत बनती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर अटैक भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी सिक्योरिटी का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और ध्यान से इंटरनेट या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले आपको अपने अकाउंट्स के लिए थोड़े मुश्किल पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कुछ समय के बाद अपने पासवर्ड को हमेशा बदलते रहना चाहिए। इतने खतरों के बावजूद भी भारत ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर बहुत से यूजर्स काफी आसान या यू कहें कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

पासवर्ड के तौर पर नंबर का इस्तेमाल या फिर आसान शब्दों से मिलाकर बनाए पासवर्ड इस्तेमाल करने से आपके अकाउंट्स हैकर्स की पहुंच के लिए आसान हो जाते हैं। हाल ही में नॉर्डपास की एक वार्षिक रिपोर्ट में भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड के बारे में बताया गया है, जिसमें पता चला है कि उनमें से कई पासवर्ड को सिर्फ कुछ सेकंड में क्रैक किया जा सकता है। रिपोर्ट में NordPass का कहना है कि उसने डार्क वेब समेत कई पब्लिक लेवल पर उपलब्ध सोर्स से निकाले गए 2.5TB डाटाबेस को रिव्यू किया। देश के आधार पर एनालेसेज के लिए डाटा को कई कैटेगरी में रखा गया है। एनालेसेज किए गए डाटा में मैलवेयर द्वारा चुराए गए या डाटा लीक में साफ हुए पासवर्ड शामिल हैं, जिनमें "123456" दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड है।


ये हैं भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले आसान पासवर्ड:


सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले आसान और कमजोर पासवर्ड में 123456, password,lemonfish, 111111, 12345, 12345678, 123456789, admin, abcd1234, 1qaz@WSX, qwerty, admin123, Admin@123, 1234567, 123123, welcome, abc123, 1234567890, india123 और Password शामिल हैं। इनमें से कुछ पासवर्ड को क्रैक करने में सिर्फ सेकेंड का वक्त लगेगा तो कई सिर्फ कुछ मिनटों में ही क्रैक हो जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Easy Password, Weak Password, Cyber Security, Cyber Crime

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.