MWC 2025: AI कनेक्ट Honor यूजर्स को देगा बिना केबल के iPhone में फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा

Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 में आज घोषणा की कि वह अपने फ्लैगशिप फोन के लिए नए AI बेस्ड मोबाइल एजेंट के साथ 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट की पेशकश शुरू करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 में आज घोषणा की है।
  • Honor द्वारा पेश किए गए ज्यादा दिलचस्प फीचर्स में से एक एआई कनेक्ट है।
  • Honor अपने AI बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स के लिए AiMAGE भी ला रहा है।

Honor X9b 5G में 5800mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Honor

Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2025 में आज घोषणा की कि वह अपने फ्लैगशिप फोन के लिए नए AI बेस्ड मोबाइल एजेंट के साथ 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट की पेशकश शुरू करेगी। Honor फाइल शेयरिंग को आसान बनाने, स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने और डीपफेक फोटो और वीडियो का पता लगाने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए नए टूल भी ला रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI Connect
Advertisement
MWC 2025 में आज Honor द्वारा पेश किए गए ज्यादा दिलचस्प फीचर्स में से एक एआई कनेक्ट है। यह यूजर्स को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज के बीच फोटो, वीडियो और अन्य फाइल को वायरलेस तरीके से ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। Honor इसे दुनिया की पहली फुल इकोसिस्टम फाइल-शेयरिंग टेक्नोलॉजी कहती है। यह दोनों प्लेटफार्म्स के बीच फास्ट ट्रांसफर स्पीड प्रदान करता है। ब्रांड के अनुसार, AI कनेक्ट ऑनर डिवाइस के बीच 125MB/s, अन्य एंड्रॉइड फोन के साथ 100MB/s और आईफोन के बीच 85MB/s पर फाइल ट्रांसफर कर सकता है। हालांकि, ZDNet की रिपोर्ट के अनुसार, iOS यूजर्स को ऑनर और आईफोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने के लिए Honor Connect नाम का एक नया ऐप इंस्टॉल करना होगा।

AiMAGE
Honor अपने AI बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स के लिए एक नई ब्रांडिंग AiMAGE भी लॉन्च कर रहा है। कंपनी का कहना है कि फोटो क्वालिटी में सुधार के लिए AiMAGE ऑन-डिवाइस और क्लाउड बेस्ड AI मॉडल के कॉम्बिनेशन का उपयोग करता है। डिवाइस ऑन होने पर यह 1.3 बिलियन पैरामीटर एआई मॉडल का इस्तेमाल करेगा जो फोटो क्लियरिटी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करेगा। इस बीच क्लाउड में एक बहुत बड़ा 12.4 बिलियन-पैरामीटर मॉडल ज्यादा कंप्यूटिंग पावर का उपयोग करके टेलीफोटो शॉट्स में डिटेल को बेहतर बनाने में मदद करेगा। Honor समय के साथ इन एआई इमेजिंग फीचर्स का विस्तार करने के लिए Google क्लाउड जैसे पार्टनर के साथ भी काम कर रहा है। रोल आउट होने वाले पहले AiMAGE फीचर्स में से एक AI अपस्केल है, जो पुराने पोर्ट्रेट फोटो को रिस्टोर कर सकता है। ऑनर का कहना है कि यह फीचर Magic 7 सीरीज पर (Magic 7 Lite को छोड़कर) मार्च में शुरू होगी।
Advertisement

AI Deepfake Detection
Honor एक एआई डीपफेक डिटेक्शन टूल भी पेश कर रहा है, जिसे यूजर्स को अल्टर्ड मीडिया को पहचान करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर पिक्सल लेवल बेजोड़ता, अननेचुरल ऐज और फेस के बेमेल जैसी चीजों की तलाश करती है जैसे कि एक चेहरा जो अपने कानों या बालों के साथ बिल्कुल उचित नहीं होता है। अगर सिस्टम हेरफेर का पता लगाता है, तो यह यूजर्स को सचेत करता है ताकि वे यह तय कर सकें कि कंटेंट भरोसेमंद है या नहीं। Honor ने सबसे पहले इस फीचर का प्रीव्यू IFA 2024 में किया था, लेकिन आज कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसे सबसे पहले Magic 7 Pro और Magic V3 पर रोल आउट किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MWC 2025, Honor, iPhones, AI Connect, AiMAGE, AI Deepfake Detection

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.