Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत

Moto Tag 2 को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2026 16:48 IST
ख़ास बातें
  • इसे आसानी से पर्स या वॉलेट में रखा जा सकता है।
  • यह ब्लूटूथ 6.0 और ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग से लैस होकर आता है।
  • इसमें डायरेक्शन इंडिकेटर भी लगे हैं।

Moto Tag 2 कंपनी का लेटेस्ट ट्रैकर डिवाइस है जो बहुत ही स्लिम साइज में आता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने नया ट्रैकर डिवाइस Moto Tag 2 लॉन्च किया है। यह देखने में साधारण लगता है लेकिन कई फीचर्स से लैस होकर आता है। यूजर इसे अपने बैग, वॉलेट, चाबी, और अन्य रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के साथ टैग कर सकता है ताकि उन्हें आसानी से ट्रैक कर सके। यह एंड्रॉयड के लिए गूगल फाइंड हब नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। आइए जानते हैं मोटोरोला के नए ट्रैकर डिवाइस के फीचर्स क्या हैं, और इसे कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Moto Tag 2 Price, Availability

Moto Tag 2 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स जैसे यूके, जर्मनी आदि में लॉन्च किया है। यूके में इसकी कीमत £29.99 (लगभग 3800 रुपये) है। और जर्मनी में इसकी कीमत €40 (लगभग 4400 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह ग्रीन और ओरेंज कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

Moto Tag 2 Specifications, Features

Moto Tag 2 कंपनी का लेटेस्ट ट्रैकर डिवाइस है जो बहुत ही स्लिम साइज में आता है। इसे आसानी से पर्स या वॉलेट में रखा जा सकता है। Moto Tag 2 में कंपनी ने अल्ट्रावाइड बैंड का सपोर्ट दिया है। यह ब्लूटूथ 6.0 और ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग से लैस होकर आता है। कंपनी का दावा है कि अन्य पारंपरिक ब्लूटूथ ट्रैकर्स की तुलना में यह ज्यादा सटीक ट्रैकिंग कर सकता है। इसमें डायरेक्शन इंडिकेटर भी लगे हैं। यानी यह आप स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी खोई हुई वस्तु की तरफ आसानी से पहुंच सकते हैं। यानी यह सिर्फ आपको इतना ही नहीं बताएगा कि वस्तु पास में रखी है, बल्कि यह उसकी दिशा पर चलने का रास्ता भी बताएगा। 

इसका सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसमें रिप्लेस हो सकने वाली CR2032 बैटरी लगी है जो सिंगल चार्ज में 600 दिन तक चल सकती है। इससे पुराने मॉडल में कंपनी ने 1 साल तक की बैटरी दी थी। Moto Tag 2 को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। कहा गया है कि यह हल्की बारिश, पानी के छींटों और बाहरी धूल में आसानी से खराब नहीं होता है। इसमें एक बिल्ट-इन बटन आता है फोन को रिंग करने के काम भी आता है। इसके अलावा इससे कैमरा शटर भी दबाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  2. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  4. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  7. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  8. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  9. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  10. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.