270 km की फुल चार्ज रेंज वाली Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mini ने Cooper SE इलेक्ट्रिक कार को भारत में 47.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। कार व्हाइट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में बेची जाएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Cooper SE इलेक्ट्रिक कार की भारत में कीमत 47.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 184hp की पावर और 270Nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम
  • 50kW फास्ट चार्जर से कार 36 मिनट में 0-80 प्रतिशत होती है चार्ज

Mini Cooper SE की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी

BMW Group की Mini ने भारत में अपनी Cooper SE इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कुपर है, जो CBU (Completely Built Unit) है, और भारत में पहले बैच में केवल 30 यूनिट्स उपलब्ध काई जाएंगी। नई Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार 184hp की मैक्सिमम पावर और 270Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाले सिस्टम से लैस है, जिसकी बदौलत कार कंपनी के दावे अनुसार, 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है।

Mini ने Cooper SE इलेक्ट्रिक कार को भारत में 47.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया है। कार व्हाइट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में बेची जाएगी। जैसा कि हमने बताया, यह CBU के तौर पर इंपोर्ट की गई है, इसलिए कंपनी पहले बैच में केवल 30 यूनिट्स ही उपलब्ध कराएगी। कार का केवल एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो फुली-लोडेड वेरिएंट है। पहले बैच की डिलीवरी मार्च से शुरू हो जाएगी, और उसी समय कंपनी अगले बैच की बुकिंग लेना भी शुरू करेगी।
 

भारत में कूपर एसई का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च किया गया है। डिज़ाइन में गोल एलईडी हेडलैंप और यूनियन जैक-थीम वाले एलईडी टेल-लैंप को बरकरार रखा गया है। हालांकि, फेसलिफ्ट में बदला हुआ बड़ा फ्रंट ग्रिल मिलता है, और फ्रंट और रियर बम्पर में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। यह मॉडल 17-इंच के व्हील के साथ आता है।

Cooper SE की इलेक्ट्रिक मोटर 184hp की पावर और 270Nm का टार्क जनरेट करती है, और इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। Mini का दावा है कि कार 0-100 kmph की स्पीड 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें 32.6kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो कार को फुल चार्ज में 270 km (WLTP सर्टिफाइड) चला सकता है। कार में चार ड्राइव मोड मिलते हैं, जिनमें मिड, स्पोर्ट, ग्रीन और ग्रीन+ शामिल हैं। 

Cooper SE में 50kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसकी बदौलत बैटरी पैक 36 मिनट में 0-80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। हालांकि, 11kW के स्टैंडर्ड वॉल चार्जर से यह पैक 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 150-210 मिनट तक लगाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  2. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  3. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  6. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  8. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  9. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  10. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.