IPL 2025 Match Live Streaming: आज IPL में MI vs LSG, और RCB vs DC की भिड़ंत, यहां देखें मैच फ्री!

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 45वां और 46वां मैच होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2025 12:18 IST
ख़ास बातें
  • दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा।
  • शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच है मुकाबला।
  • RCB vs DC मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 45वां और 46वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 46वां मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम ने अभी तक मैच जीते हैं। लखनऊ ने भी अब तक नौ मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी आईपीएल की अंक तालिका में क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली ने 8 मैचों में 6 जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। बेंगलुरु की भी यही स्थिति है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह दिल्ली से पीछे है। जो टीम आज जीतेगी वह अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

RCB vs DC, MI vs LSG मैच कब होगा?

RCB vs DC और MI vs LSG मैच आज 27 अप्रैल, रविवार को खेले जाएंगे।  
Advertisement
 

RCB vs DC मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RCB vs DC मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा।
 

MI vs LSG मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

MI vs LSG मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा। 
 

RCB vs DC, MI vs LSG मैच को कैसे देखें लाइव?

RCB vs DC, MI vs LSG मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
Advertisement
 

RCB vs DC, MI vs LSG मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

RCB vs DC, MI vs LSG मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.