अब 120 दिन पहले खरीद पाएंगे मेट्रो टिकट, 4 दिन तक रहेगा वैध, IRCTC, DMRC और CRIS ने मिलाया हाथ

भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने वन इंडिया वन टिकट पहल के तहत साझेदारी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय रेलवे, DMRC और CRIS ने वन इंडिया वन टिकट पहल में साझेदारी की है।
  • मेट्रो टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं और 4 दिनों तक वैध रहेंगे।
  • वन इंडिया वन टिकट पहल से अब रेलवे टिकट के साथ मेट्रो टिकट बुक कर पाएंगे।

DMRC QR कोड बेस्ड टिकट प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/snapsbyshivansh

भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने वन इंडिया वन टिकट पहल के तहत साझेदारी की घोषणा की है, जिससे दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में मेन लाइन रेलवे और मेट्रो यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा। बुधवार को कहा गया कि DMRC क्यूआर कोड-बेस्ड टिकट अब IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर बुक किए जा सकते हैं, जिसका फुल वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा।

स्टेटमेंट के अनुसार, मेट्रो टिकट 120 दिन पहले तक बुक किए जा सकते हैं और 4 दिनों के लिए वैध रहेंगे। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के सिंगल जर्नी टिकट सिर्फ उसी दिन की वैधता के साथ बुक किए जा सकते हैं। "इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), DMRC और CRIS ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मेन लाइन रेलवे और मेट्रो यात्रियों के बेहतर ट्रैवल अनुभव के लिए इस प्रकार की पहल में हाथ मिलाया है, जिससे भारत सरकार की पहल 'वन इंडिया वन टिकट' को बढ़ावा दिया जा सके। 
Advertisement

DMRC QR कोड बेस्ड टिकट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च किया गया, जिससे मेन लाइन के रेल यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के एंड्रॉइड वर्जन पर डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट बुक कर पाएंगे। IRCTC की इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप में प्रति यात्री एक DMRC क्यूआर कोड प्रिंटेड/उपलब्ध होगा। इस मौके पर IRCTC के CMD संजय कुमार जैन और DMRC के MD विकास कुमार ने कहा कि 'बीटा वर्जन की सफलता पर आईआरसीटीसी-डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट का रेगुलर वर्जन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।' 

उन्होंने कहा कि "इस सुविधा के साथ DMRC-IRCTC QR कोड-बेस्ड टिकट भारतीय रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के साथ सिंक्रनाइज हो जाएंगे, जिससे यात्री 120 दिन पहले तक मेट्रो टिकट भी बुक कर पाएंगे। इसके अलावा मेट्रो टिकट सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही वैध होंगे। दिल्ली मेट्रो की यात्रा की तारीख से एक दिन पहले से लेकर यात्रा की तारीख और 2 दिन बाद तक कुल 4 दिनों तक सिंगल यात्रा के लिए वैध होंगे।
Advertisement

इस पहल से रेल यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा, जिससे उन्हें रेल टिकट कंफर्मेशन पेज पर दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा मिलेगी, इसे दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशन के साथ जोड़ा जाएगा। यात्री बाद में बुकिंग हिस्ट्री पेज के जरिए दिल्ली मेट्रो टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा असान कैंसलेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस कदम से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर रेल यात्रियों को DMRC टिकट खरीदते हुए लंबी लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.