150 सालों तक जिंदा रह सकता है इंसान!

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंसान की अधिकतम आयु 150 उम्र है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 सितंबर 2021 20:51 IST
ख़ास बातें
  • एक नई शोध में पता चला है कि इंसान की अधिकतम उम्र 150 साल है
  • हज़ारों लोगों के ब्लड सैंपल को जांचकर पता लगाई अधिकतम उम्र
  • 1997 में मरने से पहले फ्रांस की एक महिला की उम्र थी 122 साल

फ्रांस की एक महिला ने 122 साल तक जीवन व्यतीत किया था

इंसान की औसतन उम्र कितनी होती है? यदि आपसे कोई यह सवाल करे, तो शायद आपका जवाब '100 साल' होगा। हालांकि, कई व्यक्ति ऐसे भी हैं, जो इस आयु से लगभग 10 साल ज्यादा जी चुके हैं। यहां तक कि 1997 में मरने से पहले फ्रांस की एक महिला Jeanne Calment की उम्र 122 साल थी। इन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति का ओहदा प्राप्त है। अब, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वैज्ञानिकों को इंसान के उम्र का सही अंदाजा मिल गया है और शोध के अनुसार, इंसान की अधिकतम आयु (Maxium age of human) 150 साल है। 

इस साल मई में सामने आई नेचर कम्यूनिकेशन (Nature Communication) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इंसान की अधिकतम आयु 150 उम्र है। सिंगापुर के वैज्ञानिक मनुष्य की अधिकतम उम्र पता लगाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने इसके लिए एक खास इंडिकेटर बनाया है, जिसे डायनेमिक ऑर्गेनिज्म स्टेट इंडिकेटर (Dynamic Organization State Indicator) उर्फ DOSI नाम दिया गया है। इस इंडिकेटर के जरिए पता चला है कि इंसान 120 से 150 साल तक जी सकता है।
Advertisement

इस शोध में कई तरीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें से पहला तरीका खून की जांच है। इसमें वैज्ञानिकों ने ब्लड सैंपल लिए और इन नमूनों को  इंडिकेटर्स के साथ मिलाया। इसके अलावा और भी कई तरीकों का सहारा लिया गया और जांच में पाया गया कि यदि मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रहे और शरीर के अनुकूल परिस्थितियां बनी रहे, तो इंसान अधिकतम 150 साल तक जिंदा रह सकता है। 

The Conversation की रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉडलिंग अध्ययन करने के लिए, शोधकर्ताओं ने 85 वर्ष की आयु के 70,000 से अधिक प्रतिभागियों के ब्लड सैंपल लिए और उनके खून की कोशिकाओं की संख्या में अल्पकालिक परिवर्तनों को देखा। इस डेटा को सिंगल पैरामीटर (DOSI) में बदल कर आसान बनया गया। इसके बाद प्रतिभागियों के बीच DOSI मूल्यों में परिवर्तन के जरिए भविष्यवाणी की गई और देखा गया कि उम्र से संबंधित बीमारियों को कौन प्राप्त करेगा, यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे भिन्न है, और उम्र के साथ कोशिकाओं की क्षमता कैसे कम होती है। इन गणनाओं से पता चला कि शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता 150 साल पर आते-आते पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Maximum Age of Human
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.