Maruti Suzuki ने कैलेंडर वर्ष 2023 में बेचें 20 लाख व्हीकल! Alto, S-Presso सहित इन कार ने किया सबसे खराब परफॉर्म

Eco, PV और CV दोनों क्षेत्रों में एकमात्र वैन है, जिसने दिसंबर 2023 में 10,034 यूनिट्स और CY 2023 में कुल 1,36,010 यूनिट्स का योगदान दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जनवरी 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Brezza, Ertiga, Grand Vitara जैसे यूटिलिटी व्हीकल ने किया अच्छा परफॉर्म
  • Alto, S-Presso जैसी मिनी कार की बिक्री पर आई गिरावट
  • बलेनो, सेलेरियो, स्विफ्ट, वैगनआर जैसे मॉडल वाला कॉम्पैक्ट सेगमेंट भी गिरा

Photo Credit: Reuters

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने दिसंबर 2023 में कुल 1,37,551 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया, जिसमें यात्री वाहन (PV) और कमर्शियल वाहन (CV) सेगमेंट में घरेलू और निर्यात दोनों बिक्री शामिल है। यह दिसंबर 2022 में 1,39,347 यूनिट्स और नवंबर 2023 में 1,64,439 यूनिट्स की तुलना में गिरावट को दर्शाता है। हालांकि, Brezza, Ertiga, Grand Vitara, Fronx जैसे यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने अच्छा परफॉर्म करते हुए 45,957 यूनिट्स बेचें, जो साल-दर-साल के हिसाब से 12,949 यूनिट्स की बढ़ोतरी थी।

Rushlane ने मारुति सुजुकी के सेल्स के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल से दिसंबर) में मारुति सुजुकी ने 15,51,292 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष में 14,51,237 यूनिट्स थी। हालांकि, मिनी कार सेगमेंट, जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसे मॉडल शामिल हैं, दिसंबर 2023 में केवल 2,557 यूनिट्स की बिक्री के साथ ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की 9,765 इकाइयों से कम है।

रिपोर्ट बताती है कि बलेनो, सेलेरियो, स्विफ्ट, वैगनआर जैसे मॉडल वाला कॉम्पैक्ट सेगमेंट भी साल-दर-साल के हिसाब से नीचे गिरा और दिसंबर 2022 में 57,502 यूनिट्स के बजाय बीते महीने केवल 45,741 यूनिट्स की सेल हुई।

ऐसा प्रतीत होता है कि Brezza, Fronx, Grand Vitara, Ertiga जैसे मॉडलों सहित यूटिलिटी वाहन सेगमेंट पर मारुति सुजुकी का फोकस लाभदायक साबित हुआ है, क्योंकि पिछले साल दिसंबर में बेची गई 33,008 यूनिट्स के बजाय बीते महीने कंपनी ने 45,957 यूनिट बेचीं। कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2023-24 में 4,60,588 यूनिट बिके, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 2,60,172 यूनिट्स थें।

Eco, PV और CV दोनों क्षेत्रों में एकमात्र वैन है, जिसने दिसंबर 2023 में 10,034 यूनिट्स और CY 2023 में कुल 1,36,010 यूनिट्स का योगदान दिया।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि जबकि दिसंबर 2023 में घरेलू पेसेंजर व्हीकल सेल्स थोड़ी घटकर 1,04,778 यूनिट्स रह गई, कुल घरेलू बिक्री (पीवी+सीवी+ओईएम) दिसंबर 2022 में 1,17,551 यूनिट्स से मामूली कमी के साथ 1,10,667 यूनिट्स तक पहुंच गई। हालांकि, मारुति सुजुकी ने अनुभव किया निर्यात में सुधार हुआ, जिसमें दिसंबर 2023 में 26,884 यूनिट्स की शिपिंग हुई और जनवरी से दिसंबर तक CY 2023 में कुल 2,69,046 यूनिट्स की शिपिंग शामिल थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.