Maruti Suzuki Alto Tour H1 Launched: 1 लीटर पेट्रोल में 22km से ज्यादा चलने वाली कमर्शियल कार Maruti ने की लॉन्च! जानें कीमत

मारुति सूजुकी कार में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 19:12 IST
ख़ास बातें
  • यह एक हैचबैक कार है जो कि कंपनी के Alto K10 मॉडल पर आधारित है।
  • इसका टॉप वेरिएंट 5.70 लाख रुपये में आता है।
  • इसका सीएनजी वेरिएंट 34.4 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज देता है।

Alto Tour H1 की खास बात है कि यह पेट्रोल और सीएनजी, दोनों वेरिएंट्स में आती है।

Photo Credit: Maruti Suzuki Commercial

Maruti Suzuki ने अपनी नई कार Alto Tour H1 को भारत में लॉन्च किया है। यह एक हैचबैक कार है जो कि कंपनी के Alto K10 मॉडल पर  आधारित है। इसे हल्के कमर्शिअल व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने इसे 5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके और अधिक फीचर्स, पावर, इंजन आदि के बारे में। 
 

Maruti Suzuki Alto Tour H1 price

Maruti Suzuki Alto Tour H1 को कंपनी ने भारत में 4.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसका टॉप वेरिएंट 5.70 लाख रुपये में आता है। यह कार की एक्स-शोरूम कीमत है। इसे कंपनी ने मेटैलिक सिल्की सिल्वर, मेटैलिक ग्रेनाइट ग्रे और आर्कटिक व्हाइट कलर्स में पेश किया है। 
Advertisement
 

Maruti Suzuki Alto Tour H1 features

Alto Tour H1 की खास बात है कि यह पेट्रोल और सीएनजी, दोनों वेरिएंट्स में आती है। पेट्रोल मॉडल के लिए कहा गया है कि यह 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है। जबकि इसका सीएनजी वेरिएंट 34.4 किलोमीटर प्रतिलीटर की माइलेज देता है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी वेरिएंट में फैक्ट्री से ही फिट किया गया सीएनजी इंजन आता है। 

Photo Credit: Maruti Suzuki Commercial

मारुति सूजुकी कार में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स है। पेट्रोल इंजन 66 बीएचपी की पावर और 89Nm टॉर्क देता है। जबकि सीएनजी इंजन 56 बीएचपी पावर और 82Nm टॉर्क पैदा करता है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट, फोर्स लिमिटर आदि मिलते हैं। इसके अलावा सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन मोबिलाइजर, स्पीड लिमिटर और रीवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी मौजूद हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.