Gmail का पासवर्ड रीसेट करने के लिए सीधा CEO Sundar Pichai को कर दिया ट्वीट, मिले कई मज़ेदार रिप्लाई

गूगल बॉस Sundar Pichai की तरफ से इस मदद की मांग का जवाब तो नहीं आया, लेकिन कई अन्य यूज़र्स द्वारा बड़े दिलस्चप रिप्लाई देखने को मिले।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Google के CEO Sundar Pichai ने फंडिंग को लेकर किया था एक ट्वीट
  • रिप्लाई में एक भारतीय ने मांगी Gmail पासवर्ड रीसेट की मदद
  • यूज़र को कई अन्य ट्विटर यूज़र्स द्वारा मिले मज़ेदार रिप्लाई

यह व्यक्ति पहले भी Sundar Pichai से मांग चुका है Gmail पासवर्ड रीसेट करने की मदद

छोटी से बड़ी कंपनियां अपने यूज़र्स के लिए टेक सपोर्ट स्थापित करते हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं का हल पाते हैं। कुछ ऐसा ही शायद आप भी करेंगे, जब आप अपने Gmail का पासवर्ड भूल जाएंगे। हालांकि, ऐसा एक भारतीय जीमेल यूज़र ने नहीं किया। ट्विटर यूज़र @Madhan67966174 ने अपना Gmail पासवर्ड भूल जाने पर सीधा Google के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) को ट्वीट लिख दिया। यूज़र ने पिचाई के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पासवर्ड को रीसेट करने के लिए मदद मांग डाली।
 

दरअसल, Google के CEO सुंदर पिचाई ने ट्विटर पर कंपनी द्वारा UNICEF और नॉन-प्रॉफिट संस्थान Give India को COVID-19 की दूसरी वेव का सामना करने के लिए 135 करोड़ रुपये की फंडिंग देने की घोषणा करने के लिए एक ट्वीट किया। हालांकि, एक भारतीय यूज़र ने शायद इस ट्वीट को अपनी समस्या का हल ढूंढने का बेहतरीन मौका समझा और गूगल सीईओ से अपना Gmail पासवर्ड रीसेट करने के लिए मदद मांग ली। यूज़र ने लिखा (अनुवादित) “हैलो, सर। आप कैसे हैं? मुझे जीमेल आईडी पासवर्स के लिए मदद चाहिए। मैं पासवर्ड रीसेट करने का तरीका भूल गया हूं। कृपया मेरी मदद करें।”
 

अब, गूगल बॉस की तरफ से इस मदद की मांग का जवाब तो नहीं आया, लेकिन कई अन्य यूज़र्स द्वारा बड़े दिलस्चप रिप्लाई देखने को मिले। एक यूज़र (@vaidyab) ने लिखा, (अनुवादित) "पिचाई अभी अमेरिका में हैं और जब यात्रा में लगे प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे तो वह व्यक्तिगत रूप से मधान से मिलेंगे और पासवर्ड रीसेट करने में उसकी मदद करेंगे।"
 

एक अन्य यूज़र ने मधान को भगवान कह डाला। उसका कहना था कि उसके (मधान) के ट्वीट की वजह से लोगों के चहरे में उस समय मुस्कान आई, जब भारतीय इस गंभीर परिस्थिति का सामना कर रहे हैं।
Advertisement
 

आश्चर्य होता है कि यह पहली बार नहीं है, जब मधान ने पिचाई से मदद मांगी है। 17 फरवरी, 2020 में, उसने पिचाई को एक ट्वीट लिखा था, जहां उसने इसी प्रकार से Gmail पासवर्ड को रीसेट करने के लिए मदद मांगी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Sundar Pichai

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.