चलती Ford Mustang GT पर पटाखें फोड़ना पड़ा भारी, ड्राइवर हुआ गिरफ्तार!

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर, अपराधी ने खुलासा किया कि उसने खतरनाक स्टंट किया क्योंकि वह अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी को इंप्रेस करना चाहता था और लाइक पाने के लिए इस वीडियो को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 19:21 IST
ख़ास बातें
  • एक युवक ने कार पर स्काई रॉकेट (पटाखे) लगाकर उसे सड़कों पर चलाया
  • स्कूटर पर जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर चिंगारी गिरने से कपड़ों पर लगी आग
  • कार चला रहे युवक को अब गिरफ्तार कर लिया गया है

Photo Credit: Screengrab from video (@Rozanaspokesmantv)

इस साल दिवाली के दिन देशभर के कई ऐसे वीडियो समाने आएं, जहां हुडदंगी सड़कों पर अपनी गाड़ियों पर रॉकेट या अन्य तरीकों के पटाखों को लगाकर स्टंट करते नजर आ रहे थे। एक ऐसा लेटेस्ट मामला पंजाब के मोहाली शहर से रिपोर्ट किया गया है, जिसमें एक युवक द्वारा कार पर स्काई रॉकेट (पटाखे) लगाकर उसे सड़कों पर चलाने की जानकारी दी गई है। इस युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मोहाली पुलिस के अनुसार, पटाखों की चिंगारी सड़क पर अपने स्कूटर से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति पर जा गिरी, जिसके उसके कपड़ों में आग लग गई।

एक लोकल ई-न्यूज पब्लिकेशन ने रोजाना स्पोक्समैन के अनुसार, अपनी Mustang कार पर पटाखे चलाने वाले एक व्यक्ति को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक कार के बूट पर स्काई रॉकेट को रखकर उसे सड़कों पर दौड़ा रहा था। पटाखों की चिंगारी से रास्ते पर अपने स्कूटर से गुजर रहे एक व्यक्ति के कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसे चोटें भी आईं। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर, अपराधी ने खुलासा किया कि उसने खतरनाक स्टंट किया क्योंकि वह अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी को इंप्रेस करना चाहता था और लाइक पाने के लिए इस वीडियो को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे वीडियो डिलीट करवा दिया है। उसने यह भी खुलासा किया कि घटना के बाद उसने कार दिल्ली में किसी को बेच दी थी और इसलिए, मोहाली पुलिस का कहना है कि उसने वाहन को जब्त करने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। इसके अलावा, अपराधी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। 
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, चलती गाड़ी से पटाखे फोड़ने की यह पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले गुरुग्राम में इसी तरह के उपद्रव के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जहां सड़कों पर चलती Hyundai Verna कार के बूट के ऊपर स्काई शॉट का पूरा बॉक्स रख कर चला कार को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Viral video, crackers, Crackers on Car, Burst Crackers on
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.