Mahadevi Varma का Google Doodle: कुछ इस अंदाज़ में याद की गईं 'आधुनिक मीरा'

महान कवयित्री महादेवी वर्मा को कौन नहीं जानता। गूगल ने आज अपने डूडल को हिंदी साहित्य की स्तंभ माने जाने वाली कवयित्री महादेवी वर्मा को समर्पित किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2018 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Mahadevi Varma के Doodle को गेस्ट कलाकार सोनाली जोहरा ने किया तैयार
  • Mahadevi Varma का योगदान सिर्फ साहित्य तक सीमित नहीं है
  • उनकी शादी महज नौ साल की उम्र में 1916 में हो गई थी

Mahadevi Varma का Google Doodle

महान कवयित्री महादेवी वर्मा को कौन नहीं जानता। गूगल ने आज अपने डूडल को हिंदी साहित्य की स्तंभ माने जाने वाली कवयित्री महादेवी वर्मा को समर्पित किया है। Celebrating Mahadevi Varma शीर्षक वाले Google Doodle में महादेवी वर्मा (Mahadevi Varma) कुछ लिखते हुए नज़र आ रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मानों वो कोई नई रचना कर रही हों। Mahadevi Varma को समर्पित इस Google Doodle में बैकग्राउंड में गांव के बैकड्रॉप का इस्तेमाल हुआ है।

हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभ थे। इनमें से एक महादेवी वर्मा भी थीं। उन्हें 'आधुनिक मीरा' के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें बचपन से ही लिखने का शौक था। हिंदी और संस्कृत, उनकी परवरिश का हिस्सा रहे। Mahadevi Varma का योगदान सिर्फ साहित्य तक सीमित नहीं है। वो महिलाओं के अधिकार के लिए भी लड़ीं।

Mahadevi Varma के Google Doodle को गेस्ट कलाकार सोनाली जोहरा ने तैयार किया है। डूडल में महादेवी वर्मा पेड़ की छांव में कुछ लिखते हुए नजर आ रही हैं। महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद में एक रुढ़िवादी परिवार में हुआ था। उनकी शादी महज नौ साल की उम्र में 1916 में हो गई थी। वह शादी के बाद अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए अपने घर में ही रहीं।

गूगल के मुताबिक, महादेवी वर्मा को लेखक बनने के लिए प्रोत्सहन उनकी मां की ओर से मिला। उनकी मां ने ही महादेवी को संस्कृत और हिंदी में लिखने को प्रोत्साहित किया।

गूगल ब्लॉग के मुताबिक, महादेवी वर्मा को हिंदी साहित्य में छायावाद आंदोलन के आधारभूत कवियों में से एक माना जाता है। उनकी अधिकतर कविताएं और निबंध नारीवादी दृष्टिकोण पर केंद्रित होते हैं। महादेवी वर्मा की आत्मकथा 'मेरे बचपन के दिन' ने उस समय के बारे में लिखा है, जब एक लड़की को परिवार पर बोझ समझा जाता था।
Advertisement

महादेवी वर्मा को 1956 में पद्मभूषण, 1979 में साहित्य अकादमी फैलोशिप और 1988 में पद्मविभूषण से अलंकृत किया गया। उनका 11 सितंबर 1987 को निधन हो गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mahadevi Varma, Google Doodle, Poet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.