LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटो हुई लीक, ऐसा दिखता है Bajaj Chetak राइवल

LML 29 सितंबर को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • LML 29 सितंबर को कथित तौर पर 3 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पेश करने वाली है
  • LML Star के साथ कथित LML Hyperbike भी इन ईवी में शामिल होगा
  • टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के लिए LML ने eROCKIT के साथ समझौता किया है

LML ने हाल ही में Star के साथ Hyperbike का नाम रजिस्टर किया था

Lohia Machinery Ltd (LML) भारत में वापसी करने वाली है। कंपनी ने कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए ट्रेडमार्क फाइल किए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल हैं। LML ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि कंपनी 29 सितम्बर को 3 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कान्सेप्ट पेश करेगी। हाल में लीक हुए तीन ट्रेडमार्क में से दो के नाम LML Start और LML Hyperbike है। अब कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीर लीक हुई है, जिसे LML Star बताया जा रहा है। तस्वीर में ई-स्कूटर का डिजाइन साफ दिखाई देता है और यह मार्केट में मौजूद ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर से जहा हटके है।

Rushlane ने कथित LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पाई शाट शेयर किया है। ई-स्कूटर का डिजाइन आकर्षक लगता है। इतना ही नहीं, वेबसाइट ने सूत्रों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया है कि कंपनी 29 सितंबर को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ पेश करने वाली है। बता दें कि हाल ही में इसी वेबसाइट ने LML द्वारा तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल के नाम रजिस्टर कराए जाने की जानकारी दी थी। इससे पता चला था कि इनमें से दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का नाम Star और Hyperlink होगा।
Advertisement
 

Leaked image of alleged LML Star electric scooter
Photo Credit: Rushlane

लीक हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीर से पता चलता है कि LML ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को थोड़ा यूथफुल फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देने की कोशिश की है, जो युवाओं को खासा भा सकता है। इसमें LED DRL मिलती है, साथ ही हेडलाइट को DRL के ऊपर फिट किया गया है। फ्रंट से इसका निचला हिस्सा शार्क के मुह की तरह लगता है। इसमें हैंडलबार के ऊपर एक चौकोर डिस्प्ले दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों जगह डिस्क ब्रेक होने का पता चलता है।

फिलहाल कंपनी ने नाम और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट का कहना है कि LML अपने तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 29 सितंबर को दुनिया के सामने पेश करने वाली है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि यह केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को दिखाए जाने के लिए एक इवेंट हो और कंपनी इन टू-व्हीलर्स को आने वाले समय में लॉन्च करे।
Advertisement

LML Electric की अगले तीन वर्षों में बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होने की योजना है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, Ola, TVS और Ather जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स से होगा। टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के लिए LML Electric ने जर्मनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी eROCKIT के साथ एग्रीमेंट किया है। हालांकि, LML Electric का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.