LML Electric Scooter भारत में जल्द होगा लॉन्च!

कंपनी इस भागीदारी के जरिए 2025 तक पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • LML कंपनी सीरा इलेक्ट्रिक की मेन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी करेगी इस्तेमाल।
  • Saera Electric Auto के साथ की है LML ने भागीदारी।
  • LML की स्थापना 1979 में की गई थी।
LML की भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में जल्द वापसी हो सकती है। एलएमएल इलेक्ट्रिक (LML Electric) ने सीरा इलेक्ट्रिक ऑटो (Saera Electric Auto) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस भागीदारी के साथ कंपनी अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। इसलिए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मार्केट में जल्द ही LML का Electric स्कूटर भी देखने को मिल सकता है। Saera Electric Auto पहले भारत में Harley Davidson के लिए प्रोडक्ट बनाती थी। इसका प्लांट हरियाणा के बावल में है जो लगभग 2 लाख 17 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस प्लांट की क्षमता हर महीने 18 हजार यूनिट्स बनाने की है। एलएमएल सीरा इलेक्ट्रिक की पहले से मौजूद मेन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। 

LML भारत की टू-व्हीलर इंडस्ट्री में पहले जाना माना नाम था। इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए कंपनी फिर से इंडियन मार्केट में वापसी करने की तैयारी में है और Saera Electric Auto के साथ पार्टनरशिप से पता चलता है कि कंपनी Ola और Ather जैसी कंपनियों की टक्कर में अपना EV उतारने का मन बना चुकी है। कंपनी इस भागीदारी के जरिए 2025 तक पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

एलएमएल के सीईओ योगेश भाटिया ने प्रेस को दिए एक बयान में कहा, "हम व्हीकल मैन्युफैक्चरर की इम्पोर्ट की जरूरतों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल समय की मांग हैं और इसके लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत होगी, और हम इसी पर काम कर रहे हैं। Saera Electric Auto के साथ हमारी भागीदारी देश में EV मैन्युफैक्चरिंग के नए आयाम स्थापित करेगी और भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को मैच करेगी।"

भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट दिन-प्रतिदिन अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। देश में पहले से मौजूद कई दिग्गज कंपनियों के साथ नए खिलाड़ी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतर चुके हैं। ऐसे में एलएमएल का EV के क्षेत्र में कदम रखना कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन इस सेगमेंट में ओला और एथर जैसी कंपनियां पहले से ही अपने किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि एलएमएल ऐसी कौन सी रणनीति अपनाती है जिससे मार्केट में पहले से स्थापित कंपनियों को इस सेगमेंट में पछाड़ भी पाती है या नहीं। LML की स्थापना 1979 में की गई थी। पुराने समय में यह कंपनी भारत में अपनी विशेष पहचान रखती थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.