Lloyd ने इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर वाले AI-इनेबल्ड StunnAir AC के साथ लॉन्च किया नया Luxuria कलेक्शन

StunnAir के साथ Lloyd ने अपने पहले से मौजूद Stellar और Stylus मॉडल्स में भी कुछ नए वेरिएंट जोड़े हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2025 16:17 IST
ख़ास बातें
  • पहले से मौजूद Stellar और Stylus मॉडल्स में भी कुछ नए वेरिएंट जोड़े हैं
  • Stellar Duo अब हीट पंप के साथ आता है
  • जबकि Stylus में अब यूजर को खुद से DIY फेसिया पैनल बदलने का ऑप्शन मिलेगा
Havells के ब्रांड Lloyd ने अपने प्रीमियम कंज्यूमर अप्लायंसेज सेगमेंट को अपग्रेड करते हुए नया Luxuria कलेक्शन लॉन्च किया है। इस लाइनअप का सेंटरपीस है StunnAir, एक ऐसा एयर कंडीशनर जो AI-पावर्ड कूलिंग, वॉइस कमांड सपोर्ट और इंडिविजुअल डिटेक्शन टेक्नोलॉजी (INDRI) के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, ये टेक्नोलॉजी रूम में मौजूद इंसान की लोकेशन के हिसाब से एयरफ्लो को एडजस्ट करती है। इसके अलावा इसमें 'Find Me' और 'Miss Me' जैसे मोड्स, इंटरेक्टिव फेसिया और मूड लाइटिंग जैसी एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें इन-बिल्ट एयर प्यूरिफायर भी है जो रियल-टाइम इंडोर एयर क्वालिटी दिखाता है।

StunnAir के साथ Lloyd ने अपने पहले से मौजूद Stellar और Stylus मॉडल्स में भी कुछ नए वेरिएंट जोड़े हैं। Stellar Duo अब हीट पंप के साथ आता है, जबकि Stylus में अब यूजर को खुद से DIY फेसिया पैनल बदलने का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें मार्बल, वुड और कलर ऑप्शन मौजूद हैं, जो मॉडर्न इंटीरियर के साथ मैच कर सकते हैं।

कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ाने की भी जानकारी दी है। Lloyd अब अपने श्री सिटी (आंध्र प्रदेश) और घिलोथ (राजस्थान) प्लांट्स में हर साल 3 मिलियन यूनिट्स तक AC बना सकेगा। यह कदम डिमांड बढ़ने के चलते लिया गया है।

AC से आगे बढ़ते हुए, Lloyd ने KOLOR सीरीज के रेफ्रिजरेटर भी लॉन्च किए हैं, जो तीन पेस्टल शेड्स में मिलेंगे और इनमें एक्सप्रेस फ्रीज और डिजिटल कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा, Mini LED टीवी रेंज में अब 75-इंच तक के स्क्रीन वाले मॉडल मिलेंगे, जो 1400 निट्स ब्राइटनेस, Dolby Vision और Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं।

वॉशिंग मशीन कैटेगरी में भी कंपनी ने Novante सीरीज को पेश किया है। इसमें IoT कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट हीटर और स्टेन रिमूवल जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे कपड़े जल्दी और गहराई से धुल सकें।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lloyd, Lloyd Luxuria
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.