Liquor Home Delivery in Delhi: दिल्ली में आज से शराब की होम डिलीवरी के लिए लाइसेंस अप्लाई प्रक्रिया शुरू

सरकार ने यहां कुछ बाते स्पष्ट की हैं, जैसे कि केवल डिलीवरी के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए मिले ऑर्डर को ही घरों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में आज से लागू होगा Liquor Home Delivery का नया नियम
  • L-13 लाइसेंस धारक कर सकते हैं अप्लाई
  • केवल खास तैयार किए गए ऐप और वेब पोर्टल से मिले ऑर्डर ही होंगे डिलीवर

दिल्ली में आज से शराब की होम डिलीवरी के लिए लाइसेंस अप्लाई किया जा सकता है

हाल ही में दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी (Liquor Home Delivery) को इजाजत मिलने की घोषणा की गई थी और रिटेलर्स के लिए आज से ये नए नियम लागू होते हैं। बता दें कि शराब की डिलीवरी के लिए दिल्ली सरकार ने खास संशोधित नीति लागू की है। इससे पहले शराब की होम डिलीवरी केवल चुनिंदा राज्यों में ही चालू थी। इन राज्यों द्वारा शराब की होम डिलीवरी का कदम दुकानों में लगने वाली भीड़ को कम करने के लक्ष्य से लिया गया था और यही कारण है कि अब दिल्ली में भी लोगों को लिकर यानी शराब खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, खरीदार से लेकर बेचने वाले तक, सभी के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं।

दिल्ली सरकार के नए आबकारी नियम, 2021 के तहत आज से L-13 लाइसेंस धारक शराब की होम डिलीवरी कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि L-13 लाइसेंस धारक केवल खास तैयार किए गए मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए मिले ऑर्डर को ही घरों तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा, छात्रावास, कार्यालय और संस्थानों में किसी प्रकार की डिलीवरी नहीं होगी। शराब की होम डिलीवरी को दिल्ली सरकार ने 1 जून को अनुमति दी थी। इसके लिए शराब के व्यापार को नियंत्रित करने वाले आबकारी नियमों में संशोधन किया गया था। 

दिल्ली से पहले छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड में भी नियमों में परिवर्तन कर शराब की होम डिलीवरी शुरू की जा चुकी है। दरअसल, इस फैसले के पीछे का कारण महामारी के दौरान शराब की दुकानों पर लगने वाली भीड़ को कम करना है। इसके लिए भी राज्यों के हाई कोर्ट पर सुनवाई भी हो चुकी है।

जैसा कि हमने बताया, सरकार ने यहां कुछ बाते स्पष्ट की हैं, जैसे कि केवल डिलीवरी के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए मिले ऑर्डर को ही घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, राज्य की सभी शराब की दुकानों को शराब डिलीवर करने की इजाजत नहीं है, बल्कि यह काम केवल L-13 लाइसेंस धारकों के लिए है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.