Lenovo Yoga Slim 7x लैपटॉप Snapdragon X Elite के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 3K रेजोल्यूशन 2944 x 1840 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Lenovo Yoga Slim 7x की कीमत 1,35,360 रुपये है।
  • Lenovo Yoga Slim 7x में Snapdragon X Elite X1E-78-100 प्रोसेसर है।

Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने बाजार में नया लैपटॉप Lenovo Yoga Slim 7x लॉन्च कर दिया है। Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले है। इस लैपटॉप में FHD MIPI IR वेबकेम दिया गया है। यहां हम आपको Lenovo Yoga Slim 7x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Yoga Slim 7x Price


Lenovo Yoga Slim 7x की कीमत 1,35,360 रुपये है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए Lenovo की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है। लैपटॉप की डिलीवरी 19 अगस्त से शुरू होगी। 32GB RAM (7000 रुपये अतिरिक्त) और 1TB स्टोरेज (4800 रुपये) ऑप्शन में ऐड ऑन भी लिया जा सकता है। Lenovo ऑर्डर पर Lenovo Urban B535 Backpack, ऑनसाइट अपग्रेड के साथ 1 साल की प्रीमियम केयर, 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और लेजर प्रेजेंटर के साथ Lenovo Yoga माउस की पेशकश कर रहा है।
 

Lenovo Yoga Slim 7x Specifications


Lenovo Yoga Slim 7x में 14.5 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका 3K रेजोल्यूशन 2944 x 1840 पिक्सल, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100%DCI-P3 और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, ग्लेयर और HDR 600 का सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ Snapdragon X Elite X1E-78-100 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 Home 64 पर काम करता है। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5X-8448MHz और 512GB SSD M.2 2242 PCIe Gen4 TLC मिलती है।

इस लैपटॉप में FHD MIPI IR वेबकेम दिया गया है, जो कि 3 वॉयस आईडी माइक्रोफोन से लैस है। इसके अलावा हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए 4 स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में तीन यूएसबी 4 टाइप सी पोर्ट, ऑडियो जैक, HDMI 2.1 आउटपुट, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट शामिल है। इसमें 4 सेल 70Wh बैटरी दी गई है जो कि 65W यूएसबी-सी का सपोर्ट करती है। कलर ऑप्शन के मामले में यह लैपटॉप कॉस्मिक ब्लू कलर में आता है। डाइमेंशन की बात करें तो लैपटॉप का वजन 1.28 किलो और मोटाई 12.9 मिमी है। इसमें 1.5 मिमी की ट्रैवल, एंटी-ऑयल कोटिंग वाला एक कीबोर्ड और एक बड़ा (135 x 80 मिमी) ट्रैकपैड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  3. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  4. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  5. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  8. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  9. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.