Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo ने मंगलवार को भारत में Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition में 4 सेल 70Whr की बैटरी दी गई है।
  • भारत में Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition की कीमत 1,49,990 रुपये है।
  • Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition में 15.3 इंच IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition में 15.3 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने मंगलवार को भारत में Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition लॉन्च किया है। नए लैपटॉप में नया Intel Core Ultra Series 2 प्रोसेसर है। यह एक अलग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैपेसिटी का सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में 2.8K IPS डिस्प्ले  के साथ 1TB SSD स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition Price


भारत में Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition की कीमत 1,49,990 रुपये है। यह टैपटॉप सिंगल लूना ग्रे कलरवे में उपलब्ध है। यह Lenovo.com, Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह एडोब क्रिएटिव क्लाउड की 2 महीने की स्टैंडर्ड मेंबरशिप के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि उसका नया लैपटॉप 'कस्टम टू ऑर्डर' (CTO) ऑप्शन के तौर पर भी पेश किया गया है जिससे खरीदार अपनी जरूरतों के अनुसार प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और स्टोरेज जैसे फीचर्स को तैयार कर सकते हैं। यह सर्विस खासतौर पर ब्रांड वेबसाइट के जरिए उपलब्ध है।


Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition Specifications


Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition में 15.3 इंच की IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K 2880 x 1800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट ​​कवरेज है। लैपटॉप में ई-शटर के साथ 1080p फुल एचडी आईआर कैमरा मिलता है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Processor Series 2 दिया गया है। इसमें 32GB LPDDR5X RAM और 1TB M.2 PCIe Gen4 SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें एक अलग न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) भी है, जो प्रति सेकंड 120 ट्रिलियन ऑपरेशन का सपोर्ट करती है। अकेले एनपीयू एआई परफॉर्मेंस के 45 TOPS प्रदान करता है। लैपटॉप 8 कोर हाइब्रिड आर्किटेक्चर और एक हाई परफॉर्मेंस जीपीयू प्रदान करता है।

लैपटॉप लो लाइट में सुधार, वर्चुअल प्रेजेंटर और वीडियो कॉल के लिए बैकग्राउंड ब्लर जैसी कई एआई फीचर्स के साथ आता है। इसमें एक शील्ड मोड भी है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह प्राइवेसी अलर्ट, प्राइवेसी गार्ड और ऑटो प्रॉम्प्ट वीपीएन के साथ प्राइवेसी की सुरक्षा करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स दिए गए हैं। इसमें 4 से 70Whr की बैटरी दी गई है। Yoga Slim 7i Aura Edition थकान से बचाव करने के लिए आई वेलनेस और पोस्चर संबंधित चेतावनियों के साथ आता है।
Advertisement

लैपटॉप में स्मार्ट मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं जो कि वर्कलोड के आधार पर परफॉर्मेंस और सिस्टम सेटिंग्स को डायनेमिक एडजेस्ट करती हैं। इसका अटेंशन मोड ध्यान भटकाने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करता है और यूजर्स को फोकस करने में मदद करता है, जबकि स्मार्ट शेयर स्मार्टफोन और लैपटॉप के बीच AI बेस्ड फोटो शेयर करने में मदद करता है जो कि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.