CES 2024: Lenovo Yoga Pro 7i, Yoga 7 Pro और Yoga Pro 9i लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo Yoga Pro 7 और Yoga Pro 7i लैपटॉप में 14.5 इंच की 2.5K आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Pro 9i (2024) में 16 इंच की 3.2K आईपीएस डिस्प्ले है।
  • Lenovo Yoga Pro 7 और Yoga Pro 7i में 14.5 इंच की 2.5K IPS डिस्प्ले है।
  • Lenovo Yoga Pro 9i की कीमत $1,649 (लगभग 1,37,041 रुपये) है।

Lenovo Yoga Pro 9i (2024) में 16 इंच की 3.2K आईपीएस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने CES 2024 में कंवर्टिबल लैपटॉप की Yoga सीरीज को पेश किया है। हालांकि चीनी ब्रांड ने 8 Yoga डिवाइसेज की घोषणा की है, लेकिन यहां हम आपको तीन लैपटॉप Yoga Pro 9i, Yoga Pro 7i और Yoga Pro 7 के बारे में बता रहे हैं। आइए इन लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Lenovo Yoga Pro 9i, Yoga Pro 7i (2024) और Yoga 7 Pro (2024) की कीमत


Lenovo Yoga Pro 9i की कीमत $1,649 (लगभग 1,37,041 रुपये) है। यह लैपटॉप टाइडल टील और लूना ग्रे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Lenovo Yoga 7 Pro की कीमत 1,349 डॉलर (लगभग 1,12,134 रुपये) है और यह इस साल अप्रैल तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Yoga Pro 7i की कीमत 999 यूरो (लगभग 90,821 रुपये) है जो कि इस महीने से चुनिंदा EMEA मार्केट में उपलब्ध होगा। दोनों लैपटॉप टाइडल टील और लूना ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं। 


Lenovo Yoga Pro 9i (2024) के स्पेसिफिकेशन


Lenovo Yoga Pro 9i (2024) में 16 इंच की 3.2K आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 2000 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। डिस्प्ले प्योरसाइट प्रो टेक्नोलॉजी के साथ 400 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। इसमें एक मिनी एलईडी डिस्प्ले ऑप्शन उपलब्ध है, जो ब्राइटनेस को 1200 निट्स तक बढ़ाता है। लैपटॉप Intel Core Ultra 5/7/9 H सीरीज प्रोसेसर पर काम करता है। यह विंडोज 11 पर चलता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU है। लैपटॉप 84Wh बैटरी से लैस है। इसमें 64GB LPDDR5X तक मेमोरी और 1TB PCIe M.2 तक स्टोरेज दी गई है। Yoga Pro 9i बेहतर मल्टीटास्किंग और उचित स्टोरेज से लैस है।

Yoga Pro 9i में 5 मेगापिक्सल का वेबकैमरा, IR कैमरा और TOF इलेक्ट्रॉनिक कैमरा शटर दिया गया है जो कि ऑडियो कैप्चर करने के लिए 4 माइक्रोफोन से लैस है। अन्य फीचर्स में 4 सबवूफर के साथ 6 स्पीकर हैं, जिसके साथ स्मार्टफोन Amp टेक्नोलॉजी, डॉल्बी एट्मस ऑडियो, थंडरबोल्ड 4 यूएसबी-ए, एचडीएमआई 2.0, फुल साइज एसडी कार्ड रीडर, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 शामिल है।


Lenovo Yoga Pro 7i (2024), Yoga 7 Pro (2024) के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Lenovo Yoga Pro 7 और Yoga Pro 7i लैपटॉप में 14.5 इंच की 2.5K आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। Yoga Pro 7 में Intel Core Ultra 5/7/9 H सीरीज और Yoga Pro 7i में AMD Ryzen 8845HS प्रोसेसर है। दोनों लैपटॉप विंडोज 11 पर चलते हैं। Yoga Pro 7i में NVIDIA GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPU और Yoga Pro 7  में NVIDIA GeForce RTX 3050 लैपटॉप GPU ग्राफिक्स अपग्रेड मिलता है। स्टोरेज के लिए Yoga Pro 7i में 32GB तक LPDDR5X और Yoga Pro 7 में 16GB तक LPDDR5X है। इसके अलावा दोनों मॉडल में 1 TB तक PCIe M.2 स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप के लिए Yoga Pro 7 और 7i में एक FHD वेबकैम, IR कैमरा और ToF कैमरा शटर के साथ बेहतर ऑडियो कैप्चर के लिए 4 माइक्रोफोन शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी थंडरबोल्ट, एचडीएमआई, यूएसबी-ए और एक ऑडियो कॉम्बो जैक है। बहुमुखी इस्तेमाल के लिए 180-डिग्री हिंज आता है। Yoga Pro 7 और 7i में 73 WHr बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो दोनों की लंबाई 326mm, चौड़ाई 227mm, मोटाई 15.6mm और वजन लगभग 1.49 किलोग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Laptop, CES 2024

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  4. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  5. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  6. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C85x 5G भारत में लॉन्च: Rs 12 हजार से केम में 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
  2. डीपफेक और सेक्सटॉर्शन से बचाव के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शुरू किया Digital Saheli, ऐसे होगी महिलाओं की मदद
  3. चांद से टकराने वाला है विशाल एस्टेरॉयड? NASA की नई रिपोर्ट ने साफ किया पूरा मामला
  4. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  5. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  6. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  8. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  9. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.