140W आउटपुट, 20000mAh बैटरी वाला पावरबैंक Lenovo ThinkPlus लॉन्च, जानें कीमत

कहा गया है कि यह इंडस्ट्री का पहला डिजिटल हाइब्रिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाला पावरबैंक है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 13:03 IST
ख़ास बातें
  • इसका वजन 420 ग्राम बताया गया है
  • डिवाइस में 2.01 इंच रिसेस्ड डिजिटल डिस्प्ले मिलता है
  • पावरबैंक के डाइमेंशन 154 x 51 x 39mm हैं

यह सिंगल पोर्ट एडेप्टर के अलावा थ्री-पोर्ट 140W एडेप्टर की तरह काम कर सकता है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने नया ThinkPlus 20000mAh पावरबैंक मार्केट में पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह 20 हजार एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह इंडस्ट्री का पहला डिजिटल हाइब्रिड चार्जिंग पावरबैंक है। इसे यूजर चाहे तो सिंगल पोर्ट पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकता है, या फिर थ्री-पोर्ट चार्जिंग डिवाइस की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है।

इससें 140W तक की आउटपुट दी गई है। डिवाइस में 2.01 इंच रिसेस्ड डिजिटल डिस्प्ले मिलता है जिसमें कई तरह की जानकारी यह दिखाता रहता है। इसमें 2 USB-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इस पावरबैंक कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 
Advertisement
 

Lenovo ThinkPlus 20000mAh Power Bank Price

ThinkPlus 140W 20000mAh पावरबैंक की कीमत 309 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। यह चीन में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी पावरबैंक के साथ 1.5 मीटर की USB-C टू USB-C केबल दे रही है जिसे 240W के लिए रेट किया गया है। 
 

Lenovo ThinkPlus 20000mAh Power Bank Specifications

Lenovo ThinkPlus 20000mAh पावरबैंक के लिए कहा गया है कि यह इंडस्ट्री का पहला डिजिटल हाइब्रिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी पावरबैंक है। यह सिंगल पोर्ट एडेप्टर के अलावा थ्री-पोर्ट 140W एडेप्टर की तरह काम कर सकता है। पावरबैंक के डाइमेंशन 154 x 51 x 39mm हैं। इसका वजन 420 ग्राम बताया गया है। डिवाइस में 2.01 इंच रिसेस्ड डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में कई तरह की जानकारी यह दिखाता है, मसलन, प्रत्येक पोर्ट की पावर आउटपुट, बैटरी का टेम्परेचर, शेष बैटरी आदि। इसमें स्क्रीन को हमेशा ऑन रखने का विकल्प भी दिया गया है। 

पावरबैंक में मिलने वाले पोर्ट्स की बात करें तो इसमें 2 USB-C पोर्ट, 1 USB-A पोर्ट दिया गया है। USB-C1 पोर्ट 140W चार्जिंग सपोर्ट करता है। जबकि USB-C2 पोर्ट 65W चार्जिंग सपोर्ट करता है। USB-A पोर्ट में अधिकतम 30W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.