Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) लैपटॉप भारत में लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी

Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) लैपटॉप लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) में 14 इंच की WUXGA IPS टच डिस्प्ले है।
  • Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) में 5 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) में 3 सेल ली-पॉलिमर 58Wh बैटरी है।

Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) में 14 इंच की WUXGA आईपीएस टच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) लैपटॉप लॉन्च किया है। नया लैपटॉप AMD Ryzen AI 7 PRO 360 प्रोसेसर से लैस है। लेनोवो के इस लैपटॉप में 14 इंच की UXGA स्क्रीन दी गई है। यह लैपटॉप 17 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यहां हम आपको Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) Price


Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) के 32GB RAM + 256 GB SSD स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,37,270 रुपये है। यह लैपटॉप एक्लिप्स ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए lenovo.com और चुनिंदा रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।


Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) Specifications


Lenovo ThinkPad T14s Gen 6 (AMD) में 14 इंच की WUXGA आईपीएस टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज, एंटी-ग्लेयर कोटिंग, 45% एनटीएससी और 400 एनआईटी है। यह लैपटॉप AMD Radeon 880M GPU के साथ AMD Ryzen AI 7 PRO 360 प्रोसेसर से लैस है। इस लैपटॉप में 64GB तक LPDDR5X-7500MHz (सोल्डर) और 1TB तक SSD M.2 2280 PCIe Gen4 SSD स्टोरेज दी गई है। यह लैपटॉप विंडोज 11 प्रो/विंडोज 11 होम/उबंटू लिनक्स पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह 5 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। डॉल्बी एटमॉस के साथ 2 x 2W स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में पीडी और डिस्प्ले पोर्ट के साथ 2 एक्स यूएसबी सी (थंडरबोल्ट 4, यूएसबी 40 जीबीपीएस), 2 एक्स यूएसबी-ए (यूएसबी 5 जीबीपीएस), 1 एक्स एचडीएमआई 2.1, हेडफोन जैक, वाई-फाई 7 2 × 2 बीई, ब्लूटूथ 5.4 और नेनो सिम शामिल हैं। थिंकशील्ड सिक्योरिटी के साथ आता है। लैपटॉप का वजन 1.30 किलोग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 65W USB-C चार्जिंग के साथ 3 सेल ली-पॉलिमर 58Wh बैटरी से लैस है। लैपटॉप 3 साल की ऑन-साइट वारंटी के साथ आता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Laptop, Lenovo India

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.