सिंगल चार्ज में 64km चलने वाली स्टाइलिश Lectric XP Lite इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में फ्रंट और रियर में लाइट्स दी गई हैं, जो अंधेरे और खराब मौसम जैसे हालातों में रोशनी दे सकती हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 अप्रैल 2022 13:30 IST
ख़ास बातें
  • बाइक में 160mm के मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
  • सिंगल चार्ज में बाइक 64 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • बाइक का वजन 21 किलोग्राम है।

Lectric XP Lite का रीटेल प्राइस $899 (लगभग 68 हजार रुपये) है।

इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Lectric ने अपनी लेटेस्ट ई-बाइक (E-Bike) Lectric XP Lite पेश की है। यह एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक है जो वजन में भी हल्की है। इसका भार 21 किलोग्राम है। Lectric XP Lite में 300W मोटर दी गई है जिसके माध्यम से यह 32km/h की टॉप स्पीड तक जा सकती है। यह एक पोर्टेबल ई-बाइक है और फोल्डेबल डिजाइन होने के चलते आसानी से फोल्ड करके कहीं भी ले जाई जा सकती है। बाइक का डिजाइन और लुक काफी मॉडर्न है और आकर्षित करने वाला है। 
 

Lectric XP Lite price, availability

Lectric XP Lite का रीटेल प्राइस $899 (लगभग 68 हजार रुपये) है। वर्तमान में कंपनी ने इसे अधिकारिक वेबसाइट पर $799 (लगभग 61 हजार रुपये) में लिस्ट किया है। इसे आर्कटिक व्हाइट, लेक्ट्रिक ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सैंडस्टॉर्म कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक फिलहाल अमेरिका और कनाड़ा में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा बाकी मार्कट्स में यह बाइक कब उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। 
 

Lectric XP Lite Features

Lectric XP Lite के लिए कंपनी का दावा है कि यह मार्केट में मौजूद अब तक की सबसे कॉम्पेक्ट बाइकों में से एक है। जैसा कि पहले बताया गया है, बाइक का वजन 21 किलोग्राम है और यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ आती है। इसे कम से कम जगह में स्टोर किया जा सकता है और फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। अफॉर्डेबल होने के साथ-साथ कंपनी इसे आरामदायक ई-बाइक बताती है। यह 125 किलोग्राम तक का लोड उठा सकती है, जो कि इसके वजन का 6 गुना है। 

एक्सपी लाइट इलेक्ट्रिक बाइक (XP Lite Electric Bike) में 48V, 7.8Ah बैटरी है जो इसे 64 किलोमीटर की रेंज तक ले जा सकती है। यानी कि सिंगल चार्ज में बाइक 64 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में 4-6 घंटे का टाइम कंपनी की ओर से बताया गया है। इसकी मोटर 720W की पीक पावर जेनरेट कर सकती है। इसमें पैडलिंग के लिए 5 लेवल मिलते हैं। इसके खास फीचर्स में इसकी IP65 रेटिंग है जो इसको पानी से बचाती है। बाइक का बैटरी कम्पार्टमेंट बाहर से देखने पर नहीं दिखता है। यह स्वैपेबल बैटरी सिस्टम के साथ आती है। राइडिंग करते समय राइडर इसमें एलसीडी डिस्प्ले पर कई तरह के स्टेटिस्टिक्स देख सकता है। यह एक बैकलिट एलसीडी डिस्प्ले है। 

इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में फ्रंट और रियर में लाइट्स दी गई हैं, जो अंधेरे और खराब मौसम जैसे हालातों में रोशनी दे सकती हैं। बाइक में 160mm के मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  2. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  3. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  5. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  6. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  7. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  8. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  2. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  3. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  4. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  5. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  6. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  7. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  8. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  9. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  10. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.