Google दे रहा है घर से काम करने का मौका! इन 46 रिमोट जॉब्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई

Google करियर पेज के अनुसार, कंपनी में वर्तमान में लगभग 46 रिमोट जॉब्स के लिए खाली स्थान है। इनमें सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, सेल्स आदि फील्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2024 09:33 IST
ख़ास बातें
  • Google समय-समय पर रिमोट जॉब्स जारी करती रहती है
  • वर्तमान में उनके पास 46 रिमोट जॉब्स हैं
  • ये तमाम नौकरी विभिन्न पेशों से जुड़ी हैं

Photo Credit: Unsplash / Vitaly Gariev

कोविड महामारी ने रिमोट जॉब्स, यानी घर से काम करने के ट्रेंड को बढ़ावा दिया और कुछ वर्षों तक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को यह सुविधा दी। हालांकि, अब बड़े पैमाने पर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम छोड़ ऑफिस आने के आदेश दे दिए हैं। माहौल पहले के समान सामान्य हो गया है, लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो घर से काम करने की सुविधा को तलाश रहे हैं। यूं तो रिमोट जॉब्स की कमी नहीं है, लेकिन इससे जुड़े फ्रॉड्स ने भी तेजी पकड़ ली है। आज के समय में वर्क फ्रॉम होम जॉब्स (Work From Home jobs) का लालच देकर स्कैमर्स लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में हम यहां आपको एक ऐसी पॉपुलर कंपनी के बारे में बता रहे हैं, जो आपको घर बैठे काम करने की सुविधा देगी और आप इसपर आराम से भरोसा कर सकते हैं।

हम Google की बात कर रहे हैं, जो समय-समय पर रिमोट जॉब्स (Remote jobs) जारी करती रहती है। कंपनी के करियर पेज के अनुसार, वर्तमान में उनके पास 46 रिमोट जॉब्स हैं, जिनके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। ये तमाम नौकरी विभिन्न पेशों से जुड़ी हैं और इन्हें आप घर बैठे कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये नौकरियां Google में काम करने के सभी बेनिफिट्स देती है, जैसे पैरेंटल लीव और एजुकेशनल रिम्बर्समेंट।

Google करियर पेज के अनुसार, कंपनी में वर्तमान में लगभग 46 रिमोट जॉब्स के लिए खाली स्थान है। इनमें सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग, सेल्स आदि फील्ड शामिल हैं। ये सभी रिमोट जॉब्स अलग-अलग लोकेशन में रहने वालों के लिए हैं, जैसे मैक्सिको, टेक्सस, जॉर्जिया, नयू यॉर्क आदि। यदि आप भारतीय हैं, तो निराश न हों, क्योंकि कंपनी भारतीय मूल में रहने वालों के लिए जॉब जारी करती रहती है और लेटेस्ट बैच में भी आपके लिए एक जॉब उपलब्ध है।

नीचे हम आपको उपलब्ध जॉब्स में से कुछ के बारे में बता रहे हैं:
  • Program Manager II, Supply Chain Operations, Technical Infrastructure
  • Cloud Field Sales Manager, Google Public Sector
  • Customer Engineer, Security, Public Sector
  • Staff Security Engineer
  • Senior Software Engineer, Infrastructure, Google Cloud Platforms
  • Senior Analyst, Strategic Intelligence and Government
  • Senior Developer Relations Engineer, Google Cloud
  • Field Solutions Architect III, Generative AI, Public Sector
  • Manufacturing Test Engineer
  • Principal Engineer, Google Production Platform Solutions
  • Enterprise Customer Developer, AI Infrastructure, Google Cloud
  • Overnight Principal Incident Response Consultant, Mandiant, Google Cloud
  • General Manager, Cybersecurity, Google Public Sector
  • Field Sales Representative, Public Sector, Google Cloud
  • Global Supply Manager, Capital Equipment Expenditure
  • AI Lead, Customer Value and Transformation, Google Cloud
  • Data Center Equipment Manufacturing Engineer
  • Staff Research Scientist, Google Research
  • Senior Red Team Consultant, Mandiant
  • Senior Red Team Security Consultant, Mandiant, Google Cloud

Advertisement
यदि आप भारतीय हैं, तो आप Global Supply Manager, Capital Equipment Expenditure जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसकी योग्यता भारतीय मूल है। इस जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताई कुछ योग्यताओं का ध्यान रखना होगा:-
  • Bachelor's degree in Engineering, Manufacturing, Process Engineering or equivalent practical experience.
  • 6 years of experience in global supply chain.
  • Experience with finance and analytics, cost modeling, and discussing agreements.
  • Experience with new product introduction and managing capital equipment vendors for testers and automation.

इस रिमोट जॉब या अन्य के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप Google Careers पेज पर जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.