9 सेकंड में 200 km/h की स्पीड पकड़ने वाली Lamborghini Huracan Tecnica सुपरकार भारत में 4.04 करोड़ में लॉन्च

Lamborghini Huracan Tecnica की भारत में शुरुआती कीमत 4.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2022 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Lamborghini Huracan Tecnica की शुरुआती कीमत 4.04 करोड़ (ex-Showroom) है
  • इसमें Tecnica में STO जैसा ही 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन है
  • 3.2 सेकंड में 0-100 kmph और 9.1 सेकंड में 0-200 kmph पकड़ती है यह सुपरकार

Lamborghini Huracan Tecnica की भारत में शुरुआती कीमत 4.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Lamborghini ने कुछ महीनों पहले ग्लोबल मार्केट में Huracan Tecnica को लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने इस सुपरकार को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Tecnica में STO जैसा ही 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन है। यह इंजन 640 PS की मैक्सिमम पावर और 565 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसे 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सुपरकार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है।

Lamborghini Huracan Tecnica की भारत में शुरुआती कीमत 4.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कीमत में यह कार Lamborghini Huracan Evo और ट्रैक-केंद्रित Huracan STO के बीच बैठती है।
Advertisement

लेम्बोर्गिनी का कहना है कि हुराकैन टेक्निका का डिजाइन Huracán Super Trofeo EVO2 के रेसिंग डीएनए से प्रेरित है। इसमें बड़े एयर इंटेक के साथ एक नया फ्रंट बम्पर, एक कार्बन फाइबर हुड और डाउनफोर्स को बढ़ाने के लिए एक रियर विंग मिलता है। इसका डिजाइन भी Lamborghini Sian हाइब्रिड हाइपरकार से प्रेरित लगता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Tecnica में STO जैसा ही 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन है। यह इंजन 640 Ps की मैक्सिमम पावर और 565 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ कंपनी ने 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से जोड़ा है, जो केवल पीछे के पहियों को पावर भेजता है। सुपरकार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.2 सेकंड में और 0 - 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 9.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।
Advertisement

Huracan Tecnica लेम्बोर्गिनी डिनमिका वेइकोलो इंटेग्रा सिस्टम (LDVI) से लैस है जो ड्राइवर असिस्ट और एक्टिव एयरो एलिमेंट्स की एक रेंज लेकर आता है। इसे स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोर्सा ड्राइव मोड के साथ अपना मॉडल-स्पेसिफिक परफॉर्मेंस ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (P-TCS) भी मिलता है, जो ड्राइवट्रेन के साथ-साथ चेसिस को भी आपकी आवश्यकताओं के अनुसार बदल देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.