अब आपको अंजान नंबर से इनकमिंग कॉल्स पर केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा।
अब अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
Photo Credit: Pexels/Eren Li
अगर आप भी अक्सर अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स से परेशान रहते हैं तो अब सरकार इसका समाधान लेकर आ गई है। जी हां अब अगर आपको किसी अंजान नंबर से भी कॉल्स आती हैं तो उन पर भी केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने यह नियम 1 नवंबर, 2026 से अनिवार्य कर दिया है। इससे अब भारत में अंजान नंबर से कॉल्स आने का झंझट खत्म हो जाएगा। आमतौर पर पहले Truecaller ऐप पर जाकर नाम पता करना पड़ता था, लेकिन अब यह काम अपने आप होगा।
क्या बदल जाएगा
आपके फोन में जो कॉन्टैक्ट सेव नहीं होंगे तो उनसे इनकमिंग कॉल्स आने पर उनका केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा।
विदेशों से आने वाली कॉल्स पर इंटरनेशनल कॉल लिखा हुआ नजर आएगा।
कॉल्स खत्म होने के बाद ऑपरेटर्स कॉलर का नाम स्टोर नहीं कर पाएंगे।
किन यूजर्स को मिलेगा यह लाभ
भारत में जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को इनकमिंग कॉल्स आने पर कॉल्स का केवाईसी रजिस्टर्ड नाम दिखाना होगा। यह नियम 1 नवंबर, 2026 से लागू होने वाला है। यह सिर्फ 4जी और उससे हायर नेटवर्क पर काम करेगा। अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स पर उनके केवाईसी रजिस्टर्ड नाम सिर्फ 4जी और 5जी यूजर्स के लिए काम करेंगे। 2जी/3जी और लैंडलाइन्स के लिए लिए फिलहाल यह काम नहीं करेगा।
अब Truecaller का काम खत्म?
DoT के इस नियम से अब आपको इनकमिंग कॉल्स के दौरान अंजान नंबर की जगह उनका केवाईसी रजिस्टर्ड नाम लिखा हुआ नजर आएगा। हालांकि, इससे यह नहीं पता चलेगा कि स्पैम है या नहीं। इससे पहले नाम पता करने के लिए Truecaller जैसी ऐप्स का इस्तेमाल करना होता था और अब अपने आप ही असली नाम लिखा हुआ नजर आएगा। हालांकि, स्पैम आदि रिपोर्ट की जानकारी के लिए आप Truecaller से जानकारी ले सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी