30 kmpl माइलेज वाली KTM RC 200 और RC 390 मोटरसाइकिल नए अंदाज में लॉन्च, जानें कीमत

नों बाइक्स के Moto GP Edition की खास बात यह है कि यह बिल्कुल नए कलर थीम के साथ आते हैं। दोनों मोटरसाइकिल्स WP suspension, Motorex Oil, Pankl racing system, और Akrapovic ब्रांडिंग के ब्लैक स्टिकर्स के साथ आती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • KTM RC 200 Moto GP Edition की कीमत 2,14,688 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • KTM RC 390 Moto GP Edition की कीमत 3,16,070 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • दोनों के लुक को बदला गया है

KTM RC 200 Moto GP Edition को भारत में 2,14,688 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लॉन्च किया है

KTM ने आखिरकार भारत में अपनी दो सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल्स - RC 390 और RC 200 के स्पेशल मोटो जीपी एडिशन (Moto GP edition) लॉन्च किए हैं। पार्ट्स को बदले बगैर दोनों वेरिएंट के बाहरी लुक को कलर थीम के जरिए बदला गया है। दोनों की अन्य खासियतें और डिजाइन पहले के समान हैं। कीमत को भी मूल मॉडल के समान रखा गया है। नए मॉडल को रेसिंग थीम देने की कोशिश की गई है, जिससे ये रेसिंग के दिवानों को पसंद आएंगे। 

KTM ने RC 200 Moto GP Edition को भारत में 2,14,688 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लॉन्च किया है, जबकि KTM RC 390 Moto GP Edition की कीमत 3,16,070 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। दोनों बाइक को नजदीकी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

लॉन्च पर बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा, "पूरी तरह से निष्पक्ष केटीएम आरसी मोटरसाइकिलों का केटीएम पोर्टफोलियो में एक मजबूत और बढ़ता योगदान है। नेक्स्ट-जेन केटीएम आरसी रेंज ने युवा और प्रदर्शन केंद्रित ग्राहकों को लाया है, जिससे हमें प्रीमियम परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है। आज लॉन्च किया गया विशेष जीपी संस्करण मोटरसाइकिल के आक्रामक प्रदर्शन पूर्वाग्रह को एक पोशाक के साथ पूरक करता है जो इसके रेसिंग जीन को प्रदर्शित करता है।"

दोनों बाइक्स के Moto GP Edition की खास बात यह है कि यह बिल्कुल नए कलर थीम के साथ आते हैं। दोनों मोटरसाइकिल्स WP suspension, Motorex Oil, Pankl racing system, और Akrapovic ब्रांडिंग के ब्लैक स्टिकर्स के साथ आती हैं और इनमें सिग्नेचर KTM ऑरेंज फिनिश मिलती हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, दोनों के मैकेनिकल सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हैं। RC 390 में 373 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 43 hp की मैक्सिमम पावर और 37 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके विपरीत, KTM RC 200 में 199 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 25.4 hp की मैक्स पावर और 19.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड ट्रांसमिशन का उपयोग किया गया है। इनकी माइलेज 28-35 kmpl है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.