Komaki Venice लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ पेश, Ola S1, Bajaj Chetak EV से होगी टक्कर

Komaki जल्द Ranger को भी लॉन्च करने वाली है, जो चार-किलोवाट क्षमता के बैटरी पैक और 5000W क्षमता की मोटर से लैस आएगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Komaki Venice के साथ ही जल्द लॉन्च होगी Range इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक
  • वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लंबी रेंज मिलने का किया गया है दावा
  • 72v40ah क्षमता के बैटरी पैक से होगा लैस

Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक में 250 किलोमीटर रेंज मिलने का दावा किया गया है

Komaki ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) Venice जोड़ा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की घोषणा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल (electric motorcycle) Ranger के साथ की गई है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में फिलहाल कोई खास जानकारियां मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसे लंबी दूरी तय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। तस्वीरों में देखने से पता चलता है कि कंपनी इसके डिज़ाइन के जरिए युवा पीढ़ी को भी आकर्षित करने वाली है। पहली झलक में यह आपको Bajaj Chetak EV की याद दिलाएगा। इसमें कई कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

Komaki के निदेशक गुंजन मल्होत्रा (Gunjan Malhotra) का कहना है कि "Komaki Ranger और Komaki Venice इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (electric two-wheelers in India) बेहतरीन माइलेज, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल हैं, जो हमारी भारतीय सड़कों की जरूरत है।" 

इन दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लॉन्च के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल पांच हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे। Komaki Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर को 9 अलग-अलग रंगों में पेश किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 72v40ah क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा, और साथ ही कंपनी के दावे अनुसार, इसमें अच्छे स्टोरेज से लैस एक एक्स्ट्रा स्टोरेज बॉक्स भी होगा। इसके अलावा, स्कूटर में रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी होंगे।

कंपनी जल्द Ranger को भी लॉन्च करने वाली है, जो चार-किलोवाट क्षमता के बैटरी पैक और 5000W क्षमता की मोटर से लैस आएगी। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज देगी, जिसके साथ यह भारत में सिंगल चार्ज में सबसे लंबी दूरी तय करने वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल बन जाएगा। कोमाकी रेंजर में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स मिलेगी। इसके अलावा, यह बाइक क्रूज़ कंट्रोल, रिपेयर स्विच, रिवर्स स्विच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी। 
Advertisement

फिलहाल कोमाकी वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर और रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की कीमतों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन हम लॉन्च के समय कीमत के ऊपर से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। कंपनी पहले ही इशारा दे चुकी है कि दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स किफायती सेगमेंट में लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.