Kodak ने भारतीय बाजार में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए नए स्मार्ट टीवी पेश कर दिए हैं।
Kodak Mini 55 इंच Mini-QD 4K टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है।
Photo Credit: Kodak
Kodak ने भारतीय बाजार में अपनी टीवी लाइनअप में विस्तार करते हुए नए स्मार्ट टीवी पेश कर दिए हैं। फेस्टिवल सीजन के मौके पर उपलब्ध होने वाले इन टीवी में फ्लैगशिप मिनी-क्यूडी 4के टीवी, एचडी रेडी टीवी लाइनअप और जियो टेली ओएस पावर्ड टीवी रेंज शामिल हैं। कंपनी अपनी टीवी रेंज में विस्तार करते हुए एडवांस टेक्नोलॉजी, शानदार एंटरटेनमेंट और अलग-अलग स्क्रीन साइज को अलग-अलग प्राइस रेंज में उपलब्ध करवाने वाली है। Kodak के नए टीवी 40 इंच से लेकर 65 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध हैं। यहां इन टीवी के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
Kodak Mini 55 इंच टीवी की कीमत ₹34,999 है। वहीं Kodak JioTele OS 65 इंच मॉडल की कीमत ₹42,499 है। जबकि Kodak QLED Special Edition Full HD 50 इंच टीवी की कीमत ₹23,499 है। इसके अलावा Kodak X900 Pro 40 इंच की कीमत ₹11,999 और 43 इंच की कीमत ₹13,999 है। Kodak TV बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर फेस्टिवल सेल के दौरान उपलब्ध होंगे।
Kodak Mini 55 इंच Mini-QD 4K फ्लैगशिप टीवी
Kodak Mini 55 इंच Mini-QD 4K टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। मिनी एलईडी बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ वीआरआर और ALLM, गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, इन बिल्ट क्रॉमकास्ट की सुविधा मिलती है। टीवी 80W क्वाड स्पीकर सिस्टम से लैस है, जिससे सिनेमा जैसा साउंड सेटअप और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलता है। यह टीवी पैनल 1.1 बिलियन कलर्स,डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटम्स का सपोर्ट करता है।
Kodak JioTele OS 65 इंच
Kodak JioTele OS 65 इंच में QLED 4K डिस्प्ले के साथ HDR का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी जियो के कंटेंट इकोसिस्टम के जरिए 300+ फ्री लाइवटीवी चैनल और जियो गेम्स मिलते हैं। टीवी में अलग OTT बटन के साथ मल्टीलिंगुअल वॉयस रिमोट दिया गया है। यह टीवी बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने के लिए डिजाइन किया गया है।
Kodak QLED Special Edition Full HD 50 इंच
Kodak QLED Special Edition Full HD 50 इंच डिस्प्ले टीवी में QLED टेक्नोलॉजी मिलती है। इस टीवी में बेजेल लैस डिजाइन और सराउंड साउंड मिलता है। यह टीवी जियो हॉटस्टार, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनीलिव, जी5 जैसे प्री-लोडेड ऐप के साथ आता है। इसके अलावा टीवी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव चैनल और प्री-इंस्टॉल गेम्स का सपोर्ट करता है। इस टीवी में 40वॉट सराउंड साउंड और कई साउंड मोड्स दिए गए हैं।
Kodak X900 Pro 40/43 इंच मॉडल
Kodak X900 Pro 40 इंच और 43 इंच डिस्प्ले के विकल्प में उपलब्ध है। ये टीवी एचडी एलईडी डिस्प्ले, A+ ग्रेड पैनल,300 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल का सपोर्ट करते हैं। ये दोनों ही टीवी 36वॉट स्टीरियो स्पीकर साउंड प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई, यूएसबी, वीजीए और एवी दिया गया है। इस टीवी में डिजिटल नॉयज रिडक्शन, एनर्जी एफिशिएंट परफॉर्मेंस और चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी