'कितने आदमी थे': गब्बर सिंह के सवाल का गूगल ने कुछ ऐसे दिया जवाब...

'Kitne Aadmi The': शोले (Sholay) के किरदार और इसके आइकॉनिक डायलॉग ने अपनी इतनी गहरी छाप हम सभी के जेहन पर छोड़ी है कि आज भी इन्हें याद किया जाता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2019 20:53 IST
ख़ास बातें
  • शोले में कई आइकॉनिक डायलॉग थे जैसे कि "कितने आदमी थे" आदि
  • गब्बर सिंह के इस लोकप्रिय डायलॉग का गूगल ने कुछ यूं दिया जवाब
  • "कितने आदमी थे" लिखने पर गूगल पर 2 लिखा नज़र आ रहा है

'कितने आदमी थे': गब्बर सिंह के सवाल का गूगल ने कुछ ऐसे दिया जवाब...

"कितने आदमी थे" (Kitne aadmi the) सन् 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म शोले (Sholay) का यह प्रसिद्ध डायलॉग आज भी हम सभी के जेहन में घूमता है। शोले (Sholay) के किरदार और इसके आइकॉनिक डायलॉग ने अपनी इतनी गहरी छाप हम सभी के जेहन पर छोड़ी है कि आज भी इन्हें याद किया जाता है। Sholay का यह लोकप्रिय डायलॉग फिल्म में इस तरह से दर्शाया गया था कि आज भी हम सभी को यह भलीभांति याद है। 'कितने आदमी थे' यह डायलॉग फिल्म में अमज़द ख़ान (Amjad Khan) ने गब्बर सिंह की भूमिका निभाते हुए बोला था।

कितने आदमी थे? इस सवाल का जवाब तो हर कोई जानता है लेकिन अगर आप यही सवाल गूगल (Google) से पूछेंगे तो आपको इस क्लासिक फिल्म के इस लोकप्रिय डायलॉग का जवाब कुछ इस ढंग में मिलेगा। तस्वीर में एक कैलकुलेटर में 2 लिखा नजर आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक रेडिट यूज़र के एक पोस्ट से इस बात का पता चला था।
Advertisement
 
एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि अंग्रेजी में लिखने पर 2 लिखा नहीं आ रहा जब कि हिंदी में टाइप करने पर यह रिजल्ट दिख रहा है। खबर में लगाई गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि गूगल पर केवल कितने आदमी थे टाइप करने के बाद एंटर करने पर '2' लिखा नज़र आएगा। केवल यही एक डायलॉग फिल्म में ऐसा नहीं है जिसने हम सभी के जेहन पर अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म शोले (Sholay) का दूसरा सबसे प्रसिद्ध डायलॉग था- 'जब रात में बच्चा रोता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा'।

ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल ने इस तरह का कुछ प्रयोग किया हो। दुनियाभर में कुछ समय पहले एवेंजर्स एंडगेम' ( Avengers Endgame) को रिलीज़ किया गया था। फिल्म का क्रेज गूगल पर कुछ इस तरह से चढ़ा था कि गूगल पर Thanos लिखने पर दाहिनी ओर थानोस का गॉन्टलेट (Thanos Gauntlet) बना नज़र आता था जिसपर क्लिक करते ही गूगल के सर्च रिजल्ट गायब होने लगते थे। फिल्म में भी थानोस चुटकी बजाकर सब खत्म कर देता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.