सिंगल चार्ज में 528 किमी चलने वाली Kia EV6 की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ 100 इलेक्ट्रिक कारें आएंगी भारत

Kia EV6 में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीप एसिस्ट सिस्टम और 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2022 14:36 IST
ख़ास बातें
  • किआ ईवी6 को महज 3 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है।
  • Kia EV6 फुल चार्ज होने पर 528 किमी तक दूरी तय कर सकती है।
  • Kia EV6 महज 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Photo Credit: Kia

कार निर्माता कंपनी Kia India ने गुरुवार को बताया कि कंपनी ने देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 की बुकिंग शुरू कर दी है। एक अलग ईवी प्लेटफॉर्म द इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड Kia EV6 भारत में में Kia की ईवी की शुरुआत का प्रतीक है। आइए Kia EV6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Kia EV6 की मात्र 100 यूनिट


Advertisement
खास बात यह है कि EV6 की सिर्फ 100 यूनिट्स ही कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के तौर पर भारत में आएंगी और इस साल से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इंपोर्ट की जाने वाली कार अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है।
 

कैसे करें बुकिंग


अगर आप Kia EV6 को बुकिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि किआ ईवी6 को महज 3 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार खासतौर पर 12 शहरों में 15 चुनिंदा डीलरशिप के जरिए बुक की जा सकती है। वहीं ऑनलाइन माध्यम की बात करें तो आप Kia India की वेबसाइट के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
Advertisement

Kia India के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Tae-Jin Park ने कहा कि 'इंडियन ऑटोमेटिव इंडस्ट्री बदल रही है और किआ इस बदलाव में सबसे आगे है। समय-समय पर हमने अपने वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट और सर्विस के जरिए यह साबित करके दिखाया है जो कि भारतीय नागरिकों की अधूरी जरूरतों को भी पूरा करते हैं।' देश में ईवी6 की शुरुआत उसी को दोहराती है।
 

Kia EV6 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो स्टेटमेंट के अनुसार, Kia EV6 एक बार फुल चार्ज होने पर 528 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम हो सकती है। वहीं स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 5.2 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार 350KWh चार्जर के इस्तेमाल से महज 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

Kia EV6 के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Kia EV6 में ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टीपल ड्राइव मोड, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीप एसिस्ट सिस्टम और 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए जाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia EV6, Electric Car, Highest Mileage Electric Car

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.