Kawasaki Ninja ZX-6R 2024 मॉडल लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Kawasaki Ninja ZX-6R में एक अपडेटेड लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर, 636 cc इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Kawasaki Ninja ZX-6R की एक्स शोरूम कीमत 11.9 लाख रुपये है।
  • Kawasaki Ninja ZX-6R में 636 cc इंजन दिया गया है।
  • Kawasaki Ninja ZX-6R में अपडेटेड स्टाइलिंग और नए फीचर्स दिए गए हैं।

Kawasaki Ninja ZX-6R में 636 cc इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Kawasaki

जापानी टू-व्हीलर निर्माता Kawasaki ने भारतीय बाजार में 2024 Kawasaki Ninja ZX-6R लॉन्च की है। नई Ninja ZX-6R में अपडेटेड स्टाइलिंग, नए फीचर्स, बेहतर डायनामिक्स, अपडेटेड पावरट्रेन और काफी कुछ दिया गया है। Ninja ZX-6R एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन लाइम ग्रीन और मेटालिक ग्रेफाइट ग्रे में उपलब्ध होगा। आइए 2024 Kawasaki Ninja ZX-6R के बारे में जानते हैं।


Kawasaki Ninja ZX-6R की उपलब्धता


Advertisement
Kawasaki Ninja ZX-6R की एक्स शोरूम कीमत 11.9 लाख रुपये है। Kawasaki Ninja ZX-6R बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसी महीने के आखिर में डिलीवरी शुरू होने वाली है। नई कावासाकी निंजा जेडएक्स-6आर का मुकाबला Honda CBR 650R और Aprilia RS660 से होगा।


इंजन और पावर


Kawasaki Ninja ZX-6R में एक अपडेटेड लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर, 636 cc इंजन दिया गया है जो कि 122.3 bhp की पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इंजन में नए एग्जॉस्ट हेडर, नया कैम प्रोफाइल और रि-डिजाइन एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है।
Advertisement

सस्पेंशन की बात करें तो इसके रियर में बॉटम-लिंक यूनी-ट्रैक मोनो-शॉक यूनिट के साथ 41 मिमी शोवा इनवर्टेड फोर्क सेटअप मिलता है। दोनों प्रीलोड, कम्प्रेशन और रिबाउंड डंपिंग के लिए फुल एडजेस्टेडबल हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 4-पिस्टन कैलिपर्स के साथ ड्यूल सेमी-फ्लोटिंग 310mm डिस्क और रियर में सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ सिंगल 220mm पेटल डिस्क है।


फीचर्स


फीचर्स के मामले में बाइक में Kawasaki इंटेलिजेंट एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (KIBS) ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लिपर क्लच, एक क्विक शिफ्टर, कावासाकी राइडोलॉजी ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया TFT फुल-कलर इंस्ट्रूमेंटेशन और राइड मोड में स्पोर्ट, रेन, रोड और कस्टमाइजेबल राइडर मोड शामिल हैं। डिजाइन की बात की जाए तो नई बाइक में एक शार्प लुक के साथ रि-डिजाइन हेडलैंप हैं और रियर में सिग्नेचर निंजा सीरीज टेललैंप दिया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kawasaki Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.