JioMotive: अपनी नॉर्मल कार को 4,999 रुपये में ऐसे बनाएं 'स्मार्ट कार'

JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है जिसे इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप इसे इंस्टॉल और यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • ioMotive आपके मोबाइल डिवाइस के साथ एक ऐप के जरिए जुड़ जाता है
  • कार मालिक कार की कई अहम जानकारियां अपने स्मार्टफोन पर प्राप्त कर सकता है
  • यह GPS ट्रैकर और जियो फेंसिंग से भी लैस है
Reliance Jio ने भारत में कार चालकों के लिए एक काम का डिवाइस लॉन्च किया है, जिसका नाम JioMotive रखा गया है। यह डिवाइस आम कार को स्मार्ट कार में बदलने का दावा करती है, क्योंकि इसमें तमाम एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो कार मालिक के एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सिक्योरिटी का भी ध्यान रखते हैं। JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले OBD डिवाइस है, जिसका मतलब होता है ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स। यह डिवाइस कार की परफॉर्मेंस और अन्‍य चीजों के बारे में रियल-टाइम जानकारी देता है। इसमें GPS ट्रैकर भी मौजूद होता है।

JioMotive आपके मोबाइल डिवाइस के साथ एक ऐप के जरिए जुड़ जाता है। इसके बाद, कार मालिक उसकी कार की कई अहम जानकारियां अपने स्मार्टफोन पर प्राप्त कर सकता है। ये रियल-टाइम जानकारी होती हैं, जैसे कि कार की हेल्थ या उसका बिहेवियर। आसान शब्दों में कहा जाए, तो यह डिवाइस कार में मौजूद किसी अंदरूनी खामियों का पता लगा सकता है। यदि कार में कोई टेक्निकल खराबी आती है, तो आपको पूरी कार के पुरजे खोलने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आप अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं कि कार के किस हिस्से में खराबी है।
Advertisement

इतना ही नहीं, ऐप पर आप अपनी कार के लिए एक जियो फेंसिंग भी बना सकते हैं। यदि कार मैप पर निर्धारित उस बाउंड्री से बाहर जाती है, तो आपको मोबाइल डिवाइस पर अलर्ट मिलेगा। इसमें कार की रियल-टाइम स्पीड का भी पता चलता है। यदि कार एक तय स्पीड के ऊपर जाती है तो डिवाइस अलर्ट भेजता है।

GPS ट्रैकर की मदद से कार को अपने मोबाइल डिवाइस पर 24 घंटे मॉनिटर किया जा सकता है। यह कार की पार्क्ड लोकेशन और साथ ही लाइव लोकेशन भी दिखाता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह कार या ड्राइवर के व्यवहार की जानकारी भी देता है। उदाहरण के लिए कार को किस तरीके से चलाया जा रहा है, क्या कार के साथ रैश ड्राइविंग हुई है या क्या इसमें हार्श ब्रेकिंग का इस्तेमाल किया गया है, इत्यादि।
Advertisement
 

How to use JioMotive?

  • JioMotive एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है जिसे इस्तेमाल करने के लिए किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप इसे इंस्टॉल और यूज कर सकते हैं।
  • सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से JioThings ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • अपने Jio नंबर के साथ JioThings में लॉगिन या साइनअप करें।
  • अब ऐप के अंदर “+” पर टैप करें और JioMotive चुनें।
  • जियोमोटिव बॉक्स या डिवाइस के ऊपर दिया गया IMEI नंबर डालें और "Proceed" पर टैप करें।
  • अपनी कार की डिटेल्स डालें, जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर, कार का नाम (अपनी पसंद का नाम दें), मॉडल नेम, फ्यूल टाइप, निर्माण का वर्ष आदि। इसके बाद "Save" पर टैप करें।
  • JioMotive डिवाइस को अपनी कार के OBD पोर्ट में प्लग करें। इसके बाद कार को चालू करें और आगे के स्टेप्स खत्म होने तक चालू रखें।
  • इसके बाद अपने मोबाइल ऐप पर Jio EverywhereConnect नंबर शेयरिंग प्लान के नियमों और शर्तों से 'Agree' पर टिक करें और "Enable" पर टैप करें।
  • "JioJCR1440" पर टैप करें और उसके बाद "Proceed" पर टैप करें
  • अब आपको Jio द्वारा एक्टिवेशन रिक्वेस्ट के लिए स्क्रीन पर कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।
  • डिवाइस को एक्टिवेट करने के लिए अपनी कार को 10 मिनट तक चालू रखें। लगभग 1 घंटे में आपका डेटा JioThings ऐप में सिंक होना शुरू हो जाएगा। 

नोट: Jio का कहना है कि किसी भी सहायता के लिए जियो के टोल फ्री नंबर: 1800-896-9999 पर ग्राहक सेवा से संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि JioMotive एक ई-सिम से लैस है, जो उपयोगकर्ता के मौजूदा मोबाइल डेटा प्लान के साथ डेटा शेयर करता है, जिससे अलग सिम कार्ड या डेटा प्लान की आवश्यकता नहीं होती।
 

JioMotive की भारत में कीमत और उपलब्धता

JioMotive (2023) की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इसे Jio.com के अलावा Amazon और Reliance Digital से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  2. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  3. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  4. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  6. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  8. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  9. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  10. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.