JioCinema Premium vs Netflix vs Amazon Prime vs Disney+ Hotstar: जानें कौन है सबसे सस्ता OTT प्लान

JioCinema ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए कीमतें कम कर दी हैं। नए प्लान की शुरुआत अब 29 रुपये से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2024 19:31 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema प्रीमियम प्लान की कीमत 29 रुपये प्रति माह से शुरू होती है।
  • Netflix का सबसे सस्ता मोबाइल प्लान 149 रुपये की कीमत के साथ आता है।
  • Disney+ Hotstar सिर्फ 149 रुपये में मोबाइल प्लान पेश करता है।

JioCinema Premium का सब्सक्रिप्शन 29 रुपये प्रति माह है।

Photo Credit: Jio

JioCinema ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए कीमतें कम कर दी हैं। नए प्लान की शुरुआत अब 29 रुपये से हो रही है और इसके साथ JioCinema ओटीटी कैटेगरी में तहलका मचाने जा रहा है जैसा कि उसने टेलीकॉम सेगमेंट में किया था। हालांकि, Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar जैसे अन्य लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म भी हैं जो बेहतर लाभ प्रदान करते हैं। क्या JioCinema अपनी नई प्राइस स्ट्रैटजी के साथ बाजार में कड़ा मुकाबला कर सकता है, इसके लिए हम आपको Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar समेत सभी लोकप्रिय ओटीटी कंपनियों के सबसे सस्से प्लान के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा प्लान कितने फायदे प्रदान करता है।


JioCinema सब्सक्रिप्शन प्लान


Advertisement
JioCinema ने हाल ही में दो प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। प्रीमियम प्लान की कीमत 29 रुपये प्रति माह से शुरू होती है जबकि फैमिली प्लान की कीमत 89 रुपये प्रति माह है। हालांकि, ओटीटी ब्रांड इन प्लान को आकर्षक इंट्रोडक्ट्री कीमत में पेश कर रहा है। बाद में इनकी कीमत बढ़कर 59 रुपये  और 149 रुपये होने की उम्मीद है।

फायदों की बात करें तो प्रीमियम प्लान स्पोर्ट्स और लाइव ब्रॉडकास्ट को छोड़कर पूरे ऐप में एड-फ्री अनुभव प्रदान करती है। यह प्लान प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी प्रीमियम कंटेंट भी प्रदान करती है। इसके 4K रेजॉल्यूशन तक स्ट्रीम कर सकता है। हालांकि, कोई एक समय में सिर्फ एक स्क्रीन पर ही लाभ उठा सकता है। आखिर में प्लान आपको किसी भी समय और कहीं भी अपने पसंदीदा शो डाउनलोड करने और देखने की सुविधा देता है। फैमिली प्लान प्रीमियम प्लान के सभी लाभ प्रदान करता है। हालांकि, इसमें यूजर्स को प्लेटफॉर्म के कंटेंट को 4 डिवाइसेज पर स्ट्रीम करने का अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है।


Advertisement
Netflix सब्सक्रिप्शन प्लान


Netflix अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश करता है। हालांकि, सबसे सस्ता मोबाइल प्लान 149 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस प्लान के तहत ग्राहक एप्लिकेशन पर 480p क्वालिटी में ऐड-फ्री कंटेंट देख सकते हैं। यूजर्स एक समय में एक स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि, एक प्रतिबंध भी है। कोई व्यक्ति सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही कंटेंट देख सकता है, जबकि कंप्यूटर और टीवी सपोर्ट के लिए यूजर्स को ज्यादा कीमत वाला प्लान चुनना होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म 199 रुपये प्रति माह में एक बेसिक प्लान पेश करता है। वहीं स्टैंडर्ड के लिए 499 रुपये और प्रीमियम के लिए 649 प्रति माह चार्ज है।


Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान


Advertisement
Amazon के पास Prime Lite सब्सक्रिप्शन प्लान भी है, जो 799 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर ग्राहकों को कुछ बेहतरीन लाभ प्रदान करता है। मेंबरशिप प्लान ग्राहकों को प्लेटफॉर्म पर सभी कंटेंट को एचडी रेजॉल्यूशन में देखने की सुविधा देता है। हालांकि, प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन Netflix या JioCinema जैसा ऐड फ्री अनुभव प्रदान नहीं करता है। इसके अलावा यूजर्स सिर्फ मोबाइल पर ही स्ट्रीम कर सकते हैं।

Prime Lite मेंबरशिप कुछ Amazon Prime लाभ भी प्रदान करता है जैसे फ्री एक दिन की डिलीवरी, दो दिन की डिलीवरी, निर्धारित डिलीवरी, उसी दिन डिलीवरी, स्पेशल डील और सेल पर अर्ली एक्सेस और काफी कुछ शामिल है। इसके अलावा जो लोग अमेजन प्राइम का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, वे स्टैंडर्ड मेंबरशिप प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं जिनकी कीमत 299 रुपये प्रति माह, 599 रुपये प्रति तीन माह और 1,499 रुपये वार्षिक प्लान है।


Advertisement
Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान


Disney+ Hotstar अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ एक मोबाइल प्लान पेश करता है। प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है जो कि तीन महीने के लिए होती है। वहीं 499 रुपये प्रति वर्ष प्लान की कीमत है। इसके साथ ग्राहक अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स, टीवी और ऑरिजनल कंटेंट देख सकते हैं।

इसके अलावा यूजर्स एचडी रेजॉल्यूशन में कंटेंट देख सकते हैं। यह प्लान ग्राहकों को एक समय में एक ही डिवाइस पर शो और फिल्म देखने की सुविधा देता है। इसके अलावा Disney+ Hotstar टीवी और लैपटॉप स्क्रीन के लिए 899 रुपये प्रति वर्ष में एक सुपर प्लान या 299 रुपये में तीन माह के लिए प्लान पेश करता है। आखिर में 299 रुपये प्रति माह, 499 रुपये तीन माह और 1,499 रुपये प्रति वर्ष कीमत वाले प्रीमियम प्लान मौजूद हैं।


Advertisement
JioCinema Premium vs Netflix vs Amazon Prime vs Disney+ Hotstar: कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म सबसे सस्ता


JioCinema प्रीमियम प्लान वर्तमान में 29 रुपये प्रति माह में अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सबसे सस्ता प्लान है। JioCinema के सबसे करीब Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान होगा जो कि 49 प्रति माह है। हालांकि, मेंबरशिप प्लान सिर्फ मोबाइल डिवाइसेज तक ही सीमित है और यूजर्स को शो और फिल्म देखते हुए ऐड फ्री का लाभ नहीं मिलेगा। Amazon Prime Lite मेंबरशिप लगभग 67 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध होगा। हालांकि, यह मोबाइल डिवाइसेज तक ही सीमित है और ऐड प्रदान करता है। जैसा कि कहा गया है कि इसमें अभी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कुछ अमेजन प्राइम लाभ मिलते हैं। 

Netflix सबसे महंगा प्लान है, जिसकी कीमत 149 रुपये से मोबाइल प्लान के लिए शुरू होती है। हालांकि यह 480p क्वालिटी तक सीमित है और मोबाइल डिवाइसेज तक ही सीमित है। JioCinema ने अपनी कीमत के मामले में सबसे सस्ता ऑप्शन प्रदान किया है और 29 प्रति माह प्लान आपको इस बजट में मिलने वाले कुछ बेस्ट लाभ प्रदान करती है, जिसमें (टीवी औ मोबाइल दोनों) 4K स्ट्रीमिंग क्वालिटी या प्लेटफॉर्म पर सभी ऑरिजनल कंटेंट का एक्सेस शामिल है। JioCinema प्रीमियम प्लान किफायती कीमत पर शानदार लाभ प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioCinema, JioCinema Sub

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.