JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम के बाद अब JioAstro ऐप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 15:18 IST
ख़ास बातें
  • JioAstro ऐप AI के साथ पारंपरिक वैदिक ज्योतिष की कैलकुलेशन करता है।
  • JioAstro में AI बेस्ड ज्योतिषी के साथ बातचीत करने की सुविधा भी है।
  • JioAstro अब जियो के डिजिटल ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया है।

JioAstro ऐप AI के साथ पारंपरिक वैदिक ज्योतिष की कैलकुलेशन करता है।

Photo Credit: Jio

Jio ने टेलीकॉम मार्केट में खुद को बड़े प्लेयर के तौर पर स्थापित करने के बाद अब ऑनलाइन ज्योतिष सेगमेंट में एंट्री की है। जियो अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड एस्ट्रोलॉजी ऐप JioAstro लेकर आया है जो कि यूजर्स की जन्म कुंडली के आधार पर उन्हें पर्सनलाइज ज्योतिष सर्विस प्रदान करता है। JioAstro अब जियो के डिजिटल ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया है, जिसमें सामान्य यूजर्स, बिजनेस, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए कई तरह के ऐप्स मौजूद हैं। JioAstro एक ऐसा वैदिक ज्योतिष ऐप है जो सिर्फ सामान्य राशि बेस्ड भविष्यवाणियों की जगह यूजर्स की वास्तविक जन्म कुंडली पर बेस्ड है। आइए JioAstro ऐप और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार जानते हैं।

JioAstro ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ पारंपरिक वैदिक ज्योतिष की कैलकुलेशन करता है। इसके जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ज्योतिष की जानकारी पा सकते हैं और कुंडली का विश्लेषण भी पा सकते हैं। इस ऐप में एक AI बेस्ड ज्योतिषी के साथ बातचीत करने की सुविधा भी है।
यूजर्स अपनी जन्म संबंधित जानकारी दर्ज करके इन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म सामान्य राशि बेस्ड भविष्यवाणियों की जगह यूजर्स की कुंडली के अनुसार सटीक और ज्यादा निजी जानकारी तैयार कर पाता है।

Advertisement

कई भाषाओं में मौजूद
ऐप के AI बेस्ड विश्लेषण क्लासिकल वैदिक कैलकुलेशन और पारंपरिक ज्योतिषीय रेफ्रेंस पर बेस्ड हैं। यह प्लेटफॉर्म चार्ट बेस्ड गाइडेंस प्रदान करता है, जिसमें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई बातें या डर पैदा करने वाली भविष्यवाणियां शामिल नहीं होती हैं। यूजर्स इंग्लिश, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में एआई ज्योतिषी से बातचीत कर सकते हैं। यूजर्स अपनी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, वर्तमान ज्योतिषीय दशाओं और रोजमर्रा की संभावनाओं के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

वर्तमान में यह ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। हालांकि, यह iOS पर कब उपलब्ध होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सभी जानकारी क्लासिकल वैदिक कैलकुलेशन पर बेस्ड हैं। ऐप के अनुसार,  AI आपकी कुंडली का विश्लेषण करता है। यह कभी भी यूजर्स की ओर से कोई बात नहीं बनाता है, इसलिए यूजर्स को जो भी जानकारी प्रदान की जाती है तो वह सटीक और ईमानदार होती है। इसमें किसी भी प्रकार की डर पैदा करने वाली भविष्यवाणी नहीं होती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  2. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  3. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  4. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  5. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  6. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  7. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  8. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  9. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  10. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.