ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन

Income Tax Return (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख आज यानी 31 जुलाई है। अगर आपने अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन ITR फाइल कर सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • आज ITR फाइल करने का आखिरी मौका, 31 जुलाई है अंतिम तारीख
  • सही ITR फॉर्म चुनकर घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन रिटर्न फाइल करें
  • रिटर्न सबमिट करने के बाद e-Verification करना अनिवार्य है

आज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, जानें ऑनलाइन रिटर्न भरने का आसान तरीका

Photo Credit: Unsplash/ Christine Hume

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आज आखिरी तारीख है। आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की थी। ऐसे में अगर आपने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो इसे घर बैठे ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको ITR फाइल करने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 जुलाई तक 5.5 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स अपना ITR दाखिल कर चुके हैं। वहीं सिर्फ 30 जुलाई को ही करीब 42 लाख लोगों ने रिटर्न फाइल किया। ITR फाइल करने से पहले सही फॉर्म का चयन करना सबसे जरूरी होता है। आपकी आय और कैटेगरी के आधार पर ITR-1, ITR-2, ITR-3 या ITR-4 में से सही फॉर्म चुनना चाहिए। गलत फॉर्म भरने पर बाद में आयकर विभाग की ओर से नोटिस आ सकता है।

रिटर्न सबमिट करने से पहले अपनी इनकम, TDS और टैक्स देनदारी की जानकारी एक बार जरूर जांच लें। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो Form 16 और Annual Information Statement (AIS) में मौजूद जानकारी को क्रॉसचेक कर लें, ताकि रिटर्न में कोई गलती न हो। अगर कोई टैक्स बकाया है, तो उसे पहले जमा करना बेहतर रहेगा। साथ ही ध्यान रखें कि ITR फाइलिंग के दौरान New Tax Regime डिफॉल्ट ऑप्शन रहता है। अगर आप Old Tax Regime चुनना चाहते हैं, तो इसे खुद से सेलेक्ट करना होगा।

ऐसे करें ITR फाइल

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर लॉग इन करें।
e-File > Income Tax Return > File Income Tax Return ऑप्शन चुनें।
संबंधित Assessment Year (AY 2026-27) चुनें।
ऑनलाइन फाइलिंग का ऑप्शन चुनें।
अपनी आय के अनुसार सही ITR फॉर्म सेलेक्ट करें।
जरूरी जानकारी, इनकम, TDS और डिडक्शन की डिटेल भरें।
सभी जानकारी एक बार जांच लें और जरूरत पड़ने पर बकाया टैक्स का भुगतान करें।
Preview Return पर क्लिक करके पूरी जानकारी वेरिफाई करें।
Submit करने के बाद रिटर्न का e-Verification पूरा करें।
ई-वेरिफिकेशन के बाद आपको Acknowledgement Number और Transaction ID मिल जाएगी, जिससे भविष्य में रिटर्न का स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.