itel ने आज भारतीय बाजार में अपना नया म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन itel Muzik 450L लॉन्च कर दिया है।
itel Muzik 450L में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले है।
Photo Credit: itel
itel ने आज भारतीय बाजार में अपना नया म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन itel Muzik 450L लॉन्च कर दिया है। यह फोन डेली के एंटरटेनमेंट, ट्रैवल और आउटडोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन सुपर लाउड 3D साउंड के साथ 2 इन 1 सुपर लाउड स्पीकर से लैस किया गया है। इस फोन में 2500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फीचर फोन 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले से लैस किया गया है। यहां हम आपको Muzik 450L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
itel Muzik 450L की शुरुआती कीमत ₹1,659 है। इस फोन के साथ कंपनी फ्री बैक कवर प्रदान करती है। इसके अलावा यह फोन 1 साल तक की काउंटर रिप्लेसेबल गारंटी के साथ आता है।
itel Muzik 450L में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम दिया गया है। इस फोन में VGA कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में किंग टॉकर, 1 हजार कॉन्टैक्ट्स + आइकन, सेपरेट वाइब्रेटर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, लॉन्ग प्रेस 0 टाइम रीडआउट और पावरफुल टॉर्च शामिल है। Muzik 450L एक म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन है। इसमें F20 2 इन 1 सुपर लाउड स्पीकर/सुपर लाउड 3D साउंड दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 2500mAh की मेगा बैटरी से लैस है जो कि टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह एक 13.4 मिमी स्लिम डिजाइन वाला फोन है जो कि 1 कलर में आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी