IRCTC Website और App पर शुरू हुई रेल टिकट की बुकिंग, यह है तरीका

रविवार को रेल मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत में 12 मई से ट्रेन सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा शुरू किया जाएगा। ट्रेन टिकट की सुविधा 11 मई शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी, यानी कि फिलहाल ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 11 मई 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • नई दिल्ली से मंगलवार को रवाना होंगी 15 ट्रेनें
  • रेलवे काउंटर से नहीं खरीद सकते ट्रेन टिकट
  • केवल IRCTC की वेबसाइट व मोबाइल ऐप से ही बुक होगी टिकट

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण ठप पड़ा है यातायात

रविवार को रेल मंत्रालय ने घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत में 12 मई से ट्रेन सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा शुरू किया जाएगा। ट्रेन टिकट की सुविधा 11 मई शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी। शुरुआती रूप में केवल 15 ट्रेन नई दिल्ली से निकलेंगी, जो कि डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक जाएंगी और फिर दोबारा नई लौटकर आएंगी। ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्री केवल ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक कर सकते हैं, यह सुविधा रेलवे काउंटर्स पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है। टिकट बुकिंग के लिए आप IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in या फिर IRCTC मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भारतीय रेलवे ने साफ कर दिया है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा और डिपार्चर से पहले स्क्रीनिंग से होकर गुजरना होगा। अगर आपको भी ट्रेन की यात्रा करनी है, लेकिन यह नहीं मालूम कि टिकट कैसे बुक कराएं, तो चिंता की जरूरत नहीं। हमारा यह लेख आपकी मदद जरूर करेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का सबसे सरल तरीका बताने जा रहे हैं।
 

How to book train tickets on IRCTC website

IRCTC वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कराने के लिए सबसे पहले आपके पास IRCTC अकाउंट होना चाहिए। इसके लिए irctc.co.in ओपन करें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें, जो कि वेबपेज के ऊपरी हिस्से में दिया गया होगा। पेज ओपन होने के बाद, यहां अपनी डिटेल्स भरें, जैसे यूजरनेम, पासवर्ड, सिक्योरिटी सवाल-जवाब, और योग्य भाषा इत्यादि। अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, इमेल आइडी, घर का पता, दफ्तर का पता आदि लिखें।  टर्म्स एंड कंडिशन्स पर सहमत होने पर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

जिन लोगों के पास अकाउंट पहले से है या फिर जिन्होंने अभी अकाउंट बनाया है, उन्हें लाल रंग के Login बटन पर क्लिक करना है। यहां आपको अपनी ईमेल आइडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड डालकर साइन-इन करन है।

लॉन-इन करने के बाद Book your ticket बॉक्स में जाकर अपने गंतव्य (डेस्टिनेशन) को टाइप करें। अब यात्रा की तारीख व कोच क्लास को चुनें। हालांकि, टिकट बुक करके हुए यह ध्यान रखें कि फिलहाल दिल्ली से केवल 15 ट्रेन की चलेंगी और वह ऊपर दी गई 15 जगहों तक ही जाएंगी।
Advertisement

अब आपके सामने लिस्ट आ जाएगी। रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि ट्रेन में केवल एसी कोच ही उपलब्ध होंगे। अब Check availability पर क्लिक करें और आपको ट्रेन की उपलब्धता भी दिखेगी। अगर सीट उपलब्ध होंगी, तो Book Now पर क्लिक करके अपने टिकट बुक करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ें।

अब नए वेब पेज नज़र आएगा, जिसमें आपको यात्री संबंधित जानकारी भरने होगी जैसे नाम, उम्र, लिंग व जन्म तिथि आदि। यहां आपको आईआरसीटीसी अन्य विकल्प भी देता है, जैसे केवल तभी बुक करें जब कंफर्म बर्थ अलॉटिड हों, ऑटो-अपग्रेड, प्ररेफर कोच आदि। यहां आपको ट्रेवल इंशोरेंस संबंधी विकल्प भी उपलब्ध होगा। अब स्क्रोल करके नीचे आएं और अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड करके Continue पर क्लिक करें।
Advertisement

अब आप आपनी बुकिंग रिव्यू कर सकेंगे, जिसमें नाम, ट्रेन, बर्थ और अन्य जानकारी शामिल होगी। इसके बाद Continue Booking पर क्लिक करें।
Advertisement

अब एक नया पेज आएगा, जहां आपको टिकट का भुगतान करने का विकल्प मिलेगा। यहां आप अपने पसंदीदा माध्यम को चुन सकते हैं, जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य। स्क्रीन की दायीं तरफ आपको अपनी टिकट का किराया नज़र आएगा। पेमेंट करने के बाद आपको अपनी टिकट से संबंधी जानकारी दिखेंगी, जिसमें ट्रेन का नाम, कोच नंबर और बर्थ नंबर आदि शामिल होते हैं। आप टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका विकल्प आपको वहीं मिल जाएगा। इसके अलावा आपको इस टिकट की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी दे दी जाएगी।
 

How to book train tickets on IRCTC mobile app

मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करना भी बेहद आसान है, जिसके लिए आपको वेबसाइट की तरह  Login बटन पर क्लिक करना है। यहां आपको अपनी ईमेल आइडी और पासवर्ड के साथ कैप्चा कोड डालकर साइन-इन करना है। अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो आप Register बटन पर भी क्लिक करके नया अकाउंट बना सकते हैं, जिसमें वही सब जानकरी भरनी है जो ऊपर दी गई हैं।
Advertisement

लॉन-इन करने के बाद Plan my journey पर क्लिक करें और फिर स्टेशन का नाम, डेस्टिनेशन व तारीख डालकर सर्च ट्रेन करें। Name of the train पर टैप करके आप अपना कोच टाइप चुन सकते हैं। इसके बाद आपको चुनी हुई तारीख पर ट्रेन की उपलब्ध लिस्ट नज़र आएगी। अगर सीट उपलब्ध है, जो टिकट बुक करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ें। अगले पेज पर आपको यात्री का नाम, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी भरनी होगी।

 


अंत में, आपको पेमेंट करने का विकल्प मिलेगा, जिसमें आप अपने पसंदीदा माध्यम को चुन सकते हैं। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर पेमेंट को पूरा करें। अब आपको अपनी टिकट संबंधी सभी जानकारी हासिल हो जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Indian Railways, IRCTC, COVID 19, Coronavirus, How to
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.