सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला, सैकड़ों आईफोन एक साथ बंद, आप कभी न करें ये गलती

आईफोन खरीदते वक्त यह ध्यान देना चाहिए कि कहां से खरीदा जाए और कहां से नहीं खरीदना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • नया आईफोन खरीदते हुए जीएसटी वाला बिल लेना जरूरी है।
  • आईफोन हमेशा आधिकारिक स्टोर से ही खरीदा जाना चाहिए।
  • आईफोन के बिल पर सही IMEI और मॉडल नंबर को चेक करना चाहिए।

आईफोन खरीदते हुए कई बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Photo Credit: Unsplash/Daniel Romero

फोन खरीदते वक्त यह ध्यान देना चाहिए कि कहां से खरीदा जाए और कहां से नहीं खरीदना चाहिए। आप अपनी मेहनत की कमाई से हजारों रुपये लगाकर नया आईफोन खरीदते हैं और उसके बाद अगर वह काम न करे तो कैसा लगेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर लोगों के 100 से ज्यादा आईफोन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि आईफोन रिसेट होकर बंद हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी आईफोन को एक ही शॉप से खरीदा गया था और अधिकतर ईएमआई पर खरीदे गए थे। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लोगों का आरोप है कि दुकानदार द्वारा उन्हें फेक और पुराने आईफोन बेचे गए हैं। इन आईफोन को सहारनपुर के नेहरू मार्केट में गीतांजलि एंटरप्राइजेज/गारमेंट्स से फाइनेंस पर खरीदा गया था। आईफोन बंद होने पर सैकड़ों ग्राहक शनिवार को सहारनपुर कोतवाली पहुंच गए और शिकायत दर्ज करवाई कि दुकानदार ने उन्हें रीफर्बिश्ड या पुराने आईफोन बेच डाले। आईफोन तीन चार दिन चलने के बाद बंद हो जाते हैं। कई लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने कहा कि आईफोन के पूरे पैसे चुकाने के बाद भी दुकानदार कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। वहीं फोन के खराब होने पर दोबारा ठीक करने के लिए दुकानदार 2-3 हजार रुपये की मांग कर रहा है। वहीं कई लोगों का कहना है कि खराब आईफोन की दुकानदार से शिकायत की गई तो उसने कहा कि पहले किश्ते पूरी करो और फिर फोन ठीक किया जाएगा। फोन के खराब होने पर दुकानदार उसे रिसेट करता है, जिससे फोन कुछ दिन चलता है और फिर खराब हो जाता है।

Advertisement

नया आईफोन कहां से खरीदना है उचित

भारत में एप्पल के 4 आधिकारिक स्टोर हैं और ऑनलाइन भी कंपनी की वेबसाइट से आईफोन खरीदे जा सकते हैं। वहीं अगर आपके शहर में आधिकारिक स्टोर नहीं हैं और ऑनलाइन स्टोर की सर्विस भी नहीं मिल रही है तो आप एप्पल के आथोराइज्ड रीसेलर्स से भी खरीदारी कर सकते हैं। वहीं कई जानी-मानी ई-कॉमर्स साइट भी आईफोन की बिक्री करती हैं।

Advertisement
  • नया आईफोन खरीदते हुए बिल जरूर लें।
  • बिल पर सही IMEI और मॉडल नंबर दर्ज है इसकी जांच करें।
  • पक्के बिल के साथ आप एप्पल के सर्विस सेंटर पर खराब होने पर जा सकते हैं।
  • नया आईफोन खरीदते हुए IMEI नंबर जरूर वेरिफाई करना चाहिए।
  • वहीं आईफोन के अबाउट में जाकर वारंटी और अन्य जानकारी जैसे बैटरी हेल्थ और फोन एक्टिवेटेड है या नहीं यह भी चेक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone Scam, iPhone News, Saharanpur, Financed Locked Phone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.