भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या इस साल हो जाएगी 90 करोड़ के पार: रिपोर्ट

अब भारतीय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 900 मिलियन यानी कि 90 करोड़ को पार करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 17:05 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इंटरनेट यूजर्स में लगातार इजाफा हो रहा है।
  • भारतीय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2025 में 900 मिलियन को पार करने वाली है।
  • 488 मिलियन यूजर्स के साथ ग्रामीण क्षेत्र इस ग्रोथ में सबसे आगे है।

भारत में इंटरनेट यूजर्स में लगातार इजाफा हो रहा है।

Photo Credit: Pexels/thomas vanhaecht

टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने और 5जी की ओर बढ़ते हुए भारत में इंटरनेट यूजर्स में लगातार इजाफा हो रहा है। अब भारतीय इंटरनेट यूजर्स की संख्या 900 मिलियन यानी कि 90 करोड़ को पार करने वाली है, जिसका खुलासा गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में हुआ है।भारत में एक्टिव इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2024 में 886 मिलियन तक पहुंच गई है जो कि साल-दर-साल 8 प्रतिशत की ग्रोथ है। 

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और KANTAR की रिपोर्ट के अनुसार, 488 मिलियन यूजर्स के साथ ग्रामीण क्षेत्र इस ग्रोथ में सबसे आगे है और अब कुल इंटरनेट यूजर्स का 55 प्रतिशत हिस्सा बन गया है। लगभग सभी इंटरनेट यूजर्स यानी कि 98 प्रतिशत ने भारतीय भाषाओं में कंटेंट का उपयोग किया है, जिसमें तमिल, तेलुगु और मलयालम सबसे लोकप्रिय बनकर उभरी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आधे से अधिक यानी कि 57 प्रतिशत अर्बन (शहरी) इंटरनेट यूजर्स क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपभोग करना पसंद करते हैं, जिससे सभी प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट की डिमांड बढ़ रही है। बीते साल में AI एक अहम गेम चेंजर के तौर पर उभर कर सामने आया है। 10 में से 9 इंटरनेट यूजर्स ने एम्बेडेड एआई कैपेसिटी वाले ऐप्स का उपयोग किया है।
Advertisement

इंटरनेट यूजर्स रोजाना औसतन 90 मिनट इंटरनेट उपयोग करने में बिता रहे हैं, जिसमें 95 प्रतिशत भारतीय यूजर्स 91 मिनट औसतन उपयोग करते हैं। शहरी यूजर्स 94 मिनट डेली औसत उपयोग के साथ ग्रामीण यूजर्स के 89 मिनट डेली औसतन उपयोग की तुलना में ज्यादा समय इंटरनेट पर व्यतीत कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स के मामले में केरल 72 प्रतिशत के साथ टॉप पर है, वहीं गोवा 71 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र 70 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।

भारत में डिजिटल लिंग अंतर लगातार कम हो रहा है, देश में सभी इंटरनेट यूजर्स में से 47 प्रतिशत महिलाएं हैं जो कि अब तक सबसे अधिक है। ग्रामीण भारत में शेयरिंग डिवाइस यूजर्स में महिला इंटरनेट यूजर्स की संख्या अब 58 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बीते कुछ वर्षों में डिजिटल एक्सेस को ज्यादा आसान बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
Advertisement

इंटरनेट उपयोग के मामले में यूजर्स ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मोबाइल का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। ओटीटी वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया इस्तेमाल समेत टॉप एक्टिविटीज के लिए ग्रामीण भारत ऑनलाइन पहुंच में आगे बढ़ रहा है। स्मार्ट टीवी और स्मार्ट स्पीकर जैसे डिवाइसेज अपनाने में शहरी भारत आगे है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.