अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें

दुनिया के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम यूजर्स को लगातार अपडेट रखने के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 19:57 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील पर एक बार टैप करके प्लेबैक को रोक सकते हैं।
  • यूजर्स रील्स को फिर से टैप करके उसे फिर से शुरू कर सकते हैं।
  • टैप-टू-पॉज सिंगल टैप पर रील्स को रोकने की सुविधा प्रदान करता है।

Instagram Reel

Photo Credit: Pexels/Viralyft

दुनिया के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम यूजर्स को लगातार अपडेट रखने के लिए नए फीचर लेकर आता रहता है। हाल ही में Instagram ने एक नया फीचर पेश कर दिया जो कि यूजर्स को सिंगल टैप पर रील्स को रोकने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर पहले मौजूद प्रेस-एंड-होल्ड जेस्चर की जगह लेगा जो क्लिप को रोकने के लिए जरूरी था। इस फीचर के जरिए प्लेटफॉर्म में एक कमी को दूर करना है। टैप-टू-पॉज फीचर की कुछ समय से टेस्टिंग चल रहा थी। कुछ यूजर्स को रोलआउट से पहले ही इस फीचर अर्ली एक्सेस भी मिला था। यहां हम आपको रील्स पर टैप टू पॉज फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कैसा है Instagram का नया फीचर

Advertisement

यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील पर एक बार टैप करके प्लेबैक को रोक सकते हैं और फिर से टैप करके उसे फिर से शुरू कर सकते हैं। पहले रील को रोकने के लिए यूजर्स को स्क्रीन को दबाकर रखना पड़ता था, जो कि कुछ खास आरामदायक नहीं था। कैप्शन पढ़ने या वीडियो में जानकारी पर फोकस करते हुए यह काफी दिक्कत करता था। इंस्टाग्राम के क्रिएटर्स चैनल द्वारा थ्रेड्स पर पोस्ट में इस फीचर के रोलआउट की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, कनेक्ट होने के ज्यादा तरीके और कंटेंट का मजा लेने के लिए ज्यादा समय प्रदान करना है। टेक दिग्गज के अनुसार, रील पॉज होने पर यूजर्स को म्यूट का ऑप्शन नजर आएगा। इंस्टाग्राम ने बताया कि इस फीचर से व्यूअर्स वीडियो के जरूरी पलों को मिस नहीं करेंगे। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने इस अपडेट के बारे में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

रील्स पर टैप-टू-पॉज हुआ उपलब्ध

यह फीचर अभी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है। हालांकि, इस फीचर की उपलब्धता रीजन और अकाउंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। आपको बता दें कि आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ समय के लिए कुछ चुनिंदा यूजर्स पर टैप-टू-पॉज फंक्शन की टेस्टिंग की गई थी। हाल ही में, इंस्टाग्राम ने रील्स के लिए AI बेस्ड वॉइस इफेक्ट पेश किए, जिनमें कई फील्टर उपलब्ध हैं जिनके जरिए क्रिएटर अपने वीडियो में ऑडियो को मोडिफाई कर सकते हैं। चैट विंडो में 8 प्रकार के वॉइस इफेक्ट्स जैसे कि चिपमंक, डेमन, एलियन, रोबोट, अंडरवाटर, स्टेडियम, वॉबल और फिशबॉल शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.