Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे

कमेंट करने के बाद 15 मिनट बीत जाने के बाद एडिट करने का विकल्प नहीं रहेगा। 15 मिनट के भीतर आप जितनी बार चाहें एडिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 16:12 IST
ख़ास बातें
  • फीचर किसी पोस्ट पर कमेंट में की गई गलती को सुधारने का मौका देता है।
  • इसके लिए यूजर के पास केवल 15 मिनट का ही समय होगा।
  • 15 मिनट के भीतर आप जितनी बार चाहें एडिट कर सकते हैं।

Instagram का नया फीचर किसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए की गई अनचाही गलती को सुधारने का मौका देता है।

Photo Credit: Unsplash

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही उपयोगी फीचर रोलआउट किया है। यह नया फीचर यूजर्स को अपने कमेंट एडिट करने का विकल्प देता है। यानी कि अगर किसी पोस्ट पर कमेंट करते वक्त आप उसे एडिट करना चाहें, या किसी टाइपिंग में हुई किसी गलती को सही करना चाहें तो अब यह संभव है। इससे पहले इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को इस तरह का विकल्प नहीं देता था। आइए जानते हैं कैसे इंस्टॉल होगा यह फीचर, और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल। 

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत काम का फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर किसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए की गई अनचाही गलती को सुधारने का मौका देता है। हालांकि इसके लिए यूजर के पास केवल 15 मिनट का ही समय होगा। कमेंट करने के बाद 15 मिनट बीत जाने के बाद एडिट करने का विकल्प नहीं रहेगा। काम की बात यह है कि 15 मिनट के भीतर आप जितनी बार चाहें एडिट कर सकते हैं। 

इंस्टाग्राम का यह लेटेस्ट फीचर केवल टेक्स्ट को एडिट करने का विकल्प देता है। यानी अगर कमेंट में आपने कोई फोटो या अन्य मीडिया जैसे GIF आदि का इस्तेमाल किया है तो वह एडिट नहीं होगा। वहीं, एडिट किए गए कमेंट पर कंपनी Edit लेबल का इस्तेमाल भी करेगी। यानी अन्य यूजर्स को भी पता लग जाएगा कि संबंधित कमेंट एडिट किया गया है। जबकि पुराने कमेंट की हिस्ट्री दिखाई नहीं देगी। यूजर्स को केवल एडिट किया गया नया कमेंट ही दिखेगा। 

इंस्टाग्राम पर इस फीचर का इंतजार यूजर्स को लंबे समय से था। इसी तरह के अन्य अधिकतर प्लेटफॉर्म्स टेक्स्ट को एडिट करने का विकल्प देते हैं। अब आखिरकार इंस्टाग्राम पर भी यह उपलब्ध हो गया है। 

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल

  • एडिट करने के लिए आप उस इंस्टाग्राम पोस्ट पर जाएं जहां आपने कमेंट किया है।
  • कमेंट सेक्शन में अपना वह कमेंट खोजें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • कमेंट पर टैप करें या उसे होल्ड यानी लम्बा प्रेस करके रखें। 
  • अब दिखाई देने वाले मेन्यु या कमेंट के नीचे दिए गए 'Edit' बटन पर क्लिक करें।
  • यहां जो भी बदलाव करना चाहते हैं वो बदलाव करें।
  • एडिट करने के बाद 'Done' या चेक मार्क पर क्लिक करके बदलाव को सेव कर दें। 
     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.