Instagram रील देखने के लिए हाथों का नहीं करना पड़ेगा इस्तेमाल, आ रहा नया फीचर

मेटा इंस्टाग्राम रील्स के मैनुअली स्क्रॉल फीचर को ऑटो स्क्रॉल में बदल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 08:08 IST
ख़ास बातें
  • Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर अगली रील चलाने के लिए ऑटो स्वाइप करता है।
  • यूजर्स किसी रील को दोबारा देखने के लिए फिर से ऊपर स्क्रॉल कर सकते हैं।
  • जब एक रील खत्म हो जाएगी तो फिर अगली रील खुद से चलने लगेगी।

Instagram Reels काफी लोकप्रिय फीचर है।

Photo Credit: Pexels/Viralyft

TikTok के भारत में बैन होने के बाद Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स फीचर को पेश किया, जिसके बाद यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। अब आपको गांव, शहर और कस्बों से लेकर महानगरों तक में यूजर्स रील्स स्क्रॉल करते हुए नजर आ जाएंगे। बच्चा हो या बूढ़ा या फिर हो जवान सभी रील्स स्क्रॉल करने में लगे हुए हैं। अगर आप भी रील्स चलाते हैं और बार-बार रील्स स्क्रॉल करने आपको परेशानी भरा लगता हो अब इसमें बदलाव हो रहा है। जी हां मेटा इंस्टाग्राम रील्स के मैनुअली स्क्रॉल फीचर को ऑटो स्क्रॉल में बदल रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


रील्स होंगी ऑटो स्क्रॉल


Advertisement
अगर आपको बार-बार रील्स स्क्रॉल करना परेशान करता है तो अब Instagram इसमें बदलाव कर रहा है। दरअसल प्लेटफॉर्म एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी। फिलहाल यह फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम इस फीचर की सीमित यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है।


कैसे करता है यह फीचर काम


Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर अगली रील चलाने के लिए ऑटो स्वाइप (ऊपर की ओर) करता है।
Advertisement
अगर यूजर्स किसी रील को दोबारा देखना चाहते हैं तो उसके लिए फिर से ऊपर स्क्रॉल कर सकते हैं।
जब एक रील खत्म हो जाएगी तो फिर अगली रील खुद से चलने लगेगी।
हालांकि, प्लेटफॉर्म पर यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर बंद रहता है।
Advertisement
यूजर्स शेयर आइकन के नीचे 3 डॉट्स मीनू दबाकर और ऑटो स्क्रॉल टॉगल को ऑन करके इसे चालू कर सकते हैं।

Instagram का यह ऑटो स्क्रॉल फीचर एक छोटा सा बदलाव है, लेकिन इसके काफी फायदे हैं। जो यूजर्स रील्स स्क्रॉल करने में काफी समय बिताते हैं तो उन्हें इससे आराम मिलेगा। यह यूजर्स को मैनुअली ऊपर स्वाइप करने से रोकता है और ऑटोमैटिक रील्स स्क्रॉल करता रहता है। हालांकि, इसमें यूजर्स को पता ही नहीं चलेगा कि उन्होंने कितना ज्यादा समय इसमें बिता दिया है जो कि एक इसका संभावित नुकसान भी है। ऑटो-स्क्रॉल फीचर सभी यूजर्स के लिए कब आएगा इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है यह जल्द ही आ सकता है।
Advertisement

Instagram रील्स कितनी लोकप्रिय है?

Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स फीचर को पेश किया, जिसके बाद यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। अब आपको गांव, शहर और कस्बों से लेकर महानगरों तक में यूजर्स रील्स स्क्रॉल करते हुए नजर आ जाएंगे। बच्चा हो या बूढ़ा या फिर हो जवान सभी रील्स स्क्रॉल करने में लगे हुए हैं।

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल क्या है?

Instagram एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी।

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल कब होगा उपलब्ध?

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम इस फीचर की सीमित यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है।

ऑटो स्क्रॉल के नुकसान?

Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर यूजर्स को मैनुअली ऊपर स्वाइप करने से रोकता है और ऑटोमैटिक रील्स स्क्रॉल करता रहता है। हालांकि, इसमें यूजर्स को पता ही नहीं चलेगा कि उन्होंने कितना ज्यादा समय इसमें बिता दिया है जो कि एक इसका संभावित नुकसान भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  3. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  4. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  5. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  6. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  9. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  10. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.