Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

Instagram के Edits एक नया फॉन्ट जोड़ा गया है। यह नया फीचर कंटेंट क्रिएटर्स को धुरंधर-2 फिल्म की खूबसूरती अपने कंटेंट में जोड़ने का मौका देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 18:52 IST
ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म ने धुरंधर-2 से प्रेरित एक फॉन्ट लॉन्च कर दिया है।
  • Instagram के Edits ऐप में नया फॉन्ट लॉन्च किया गया है।
  • फिल्म से संबंधित रील बनाते समय यह कंटेंट में चार चांद लगा सकता है।

Instagram यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने धुरंधर-2 से प्रेरित एक फॉन्ट लॉन्च कर दिया है।

धुरंधर-2 इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। एक तरफ जहां फिल्म की कमाई के चर्चे हैं तो दूसरी तरफ रणवीर सिंह के अभिनय के गुणगान हैं। अब Instagram यूजर्स के लिए भी प्लेटफॉर्म ने धुरंधर-2 से प्रेरित एक फॉन्ट लॉन्च कर दिया है। Instagram के Edits ऐप में नया फॉन्ट लॉन्च किया गया है जो खासतौर पर क्रिएटर्स के लिए है। यह उन क्रिएटर्स के लिए है जो अपने वीडियो को सिनेमेटिक अंदाज देना चाहते हैं। 

Instagram के Edits एक नया फॉन्ट जोड़ा गया है। यह नया फीचर कंटेंट क्रिएटर्स को धुरंधर-2 फिल्म की खूबसूरती अपने कंटेंट में जोड़ने का मौका देता है। खासतौर पर फिल्म से संबंधित रील बनाते समय यह कंटेंट में चार चांद लगा सकता है। इंस्टाग्राम के मुताबिक, धुरंधर से प्रेरित यह फॉन्ट फिलहाल Android और iOS दोनों तरह के डिवाइसेज पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यह कस्टम फॉन्ट एक प्रमोशनल फीचर है और सीमित समय के लिए ही जारी किया गया है। 

तो अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील बनाने के शौकीन हैं तो अपने फोटो और वीडियो में बिल्कुल नया लुक जोड़ सकते हैं। यूजर को इसमें मोटे अक्षर की सहूलियत और सिनेमेटिक लुक मिलता है। आपका कंटेंट फिल्म के पोस्टर के जैसा नजर आता है। चूंकि फिल्म पहले से ही ट्रेंड में है तो ऐसे में यूजर्स भी अपनी रील्स को ऐसे रूप में बना सकते हैं। यानी आप अगर फिल्म से जुड़ा रील बना रहे हैं तो यह आपके कंटेंट को बहुत प्रभावी बना सकता है। 

कैसे करें धुरंधर फॉन्ट का इस्तेमाल
Instagram के Edits ऐप में आपको धुरंधर का नया फॉन्ट मिल जाएगा। इसके लिए किसी अन्य फॉन्ट को डाउनलोड नहीं करना होगा। यह नया फॉन्ट टेक्स्ट टूल में मौजूद है। अगर आप भी फॉन्ट को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐप को अपडेट करके देखें, आपको फॉन्ट दिखने लगेगा। नई रील बनाते समय फॉन्ट टेक्स्ट टूल में जाकर आप फॉन्ट का विकल्प चुनते हैं तो यह फॉन्ट ऑप्शंस में मिल जाएगा। यहां पर आप अपनी पसंद का टेक्स्ट लिख सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें टेक्स्ट का साइज और स्थान भी अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.